29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ind U19 vs Aus U19: भारत ने पहले टेस्‍ट में ऑस्‍ट्रेलिया को पारी और 48 रन से रौंदा, लक्ष्‍य और ईशान चमके

Ind U19 vs Aus U19 1st unofficial Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के बीच राजकोट में खेले गए पहले यूथ टेस्ट में मेजबान टीम ने पारी और 48 रन से बड़ी जीत दर्ज की है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Sep 29, 2026

Ind U19 vs Aus U19 1st unofficial Test, Lakshya Raichandani,

यूथ टेस्‍ट में दोहरे शतक का जश्‍न मनाते लक्ष्‍य रायचंदानी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/lightningspeedk)

India U19 vs Australia U19 1st unofficial Test:भारत अंडर-19 और ऑस्‍ट्रेलिया अंडर-19 टीमों के बीच खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्‍ट में मेजबान भारतीय युवा टीम ने तीसरे दिन ही पारी और 48 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में जहां लक्ष्‍य रायचंदानी ने जहां बल्‍ले से 240 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, गेंद से ईशान ओम ने पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में चार विकेट लेते हुए जमकर कहर बरपाया।

महज 217 पर सिमटी ऑस्‍ट्रेलिया की पहली पारी

मैच की बात करें तो ऑस्‍ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला करते हुए अपनी पहली पारी में 86.5 ओवर को सामना करते हुए महज 217 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए। ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से ब्‍लैक कैटल ने 198 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 102 रन की पारी खेली, वहीं जेड होलिक ने 160 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 59 रन बनाए। इनके अलावा उसके सात बल्‍लेबाज सिंगल डिजिट से आगे नहीं बड़ सके। वहीं, भारत की ओर से ईशान ओम ने सबसे ज्‍यादा पांच विकेट, तो मोहित उल्‍वा ने तीन विकेट हासिल किए।

भारत की ओर से लक्ष्‍य रायचंदानी ने खेली 240 रन की तूफानी पारी

इसके जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 102.3 ओवर का सामना करते हुए 494 रन बनाते हुए पहली पारी के आधार पर 277 रन की बढ़त हासिल की। भारत की ओर से पहली पारी में लक्ष्‍य रायचंदानी ने 281 गेंदों पर 24 चौके और 4 छक्‍कों की मदद से 240 रन की धमाकेदार पारी खेली। वहीं, यशबर्धन ने अर्धशतक लगाया। वहीं, ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से कासे बारटोन ने सबसे ज्‍यादा तीन विकेट लिए।

पारी और 48 रन से जीता भारत

भारत से पहली पारी के आधार पर 277 रने पिछड़ने वाली ऑस्‍ट्रेलिया की टीम अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 229 रन के स्‍कोर पर ढेर हो गई और भारत को पारी और 48 रनों से बड़ी जीत मिली। इस पारी में ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से एक बार फिर ब्‍लैक कैटल ने सबसे ज्‍यादा 123 रन की पारी खेली। वहीं, भारत की ओर से ईशान ओम ने चार विकेट और यशबर्धन चौहान ने छह विकेट चटकाए।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग