क्रिकेट

एशेज का दूसरा टेस्ट, स्टॉर्क की शानदार गेंदबाजी से जीता आस्ट्रेलिया

एशेज के दूसरे मैच को 120 रनों से अपने नाम करते हुए आस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
2 min read
• •
Updated: 6 Dec 2017, 2:22 PM IST
ashes

एडिलेड/नई दिल्ली। प्रतिष्ठित एशेज श्रृंखला के पहले मैच में आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को मात देते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। गुलाबी गेंद से खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में मिशेल स्टॉर्क ने शानदार गेंदबाजी की। स्टॉर्क ने 88 रन खर्च करते हुए पांच बल्लेबाजों को आउट करने में कामयाबी पाई। आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 120 रनों से हराते हुए सीरीज में अहम बढ़त हासिल कर लिया है। इससे पहले, ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत हासिल की थी।

जोए रूट की अच्छी बल्लेबाजी

कप्तान जोए रूट की (67) की मंझी हुई बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड ने चौथे दिन मंगलवार को स्टम्प्स तक अपनी दूसरी पारी में 176 रन बनाए लिए थे। आस्ट्रेलिया की ओर से मिले 353 रनों के लक्ष्य को हासिल करने से इंग्लैंड केवल 178 रन दूर था। रूट और वोक्स नाबाद थे। इसके बाद, बुधवार को इंग्लैंड की पारी को आगे खेलने उतरे रूट को 177 के स्कोर पर जोश हाजलेवुड ने आउट कर टीम को दिन का पहला और सबसे बड़ा झटका दिया।

जब बैकफुट पर आया इंग्लैंड

रूट के आउट होने के साथ ही इंग्लैंड बैकफुट पर आ गया। इसके बाद स्टॉर्क ने और नाथन लॉयन ने बाकी के बल्लेबाजों को भी ज्यादा देर तक मैदान पर टिकने नहीं दिया। लॉयन ने मोइन अली (2) का विकेट लिया। वहीं, बाकी बचे तीन विकेट - जॉनी बेयरस्टॉ (36), क्रेग ओवर्टन (7) और स्टुअर्ट ब्रॉड (8) स्टॉर्क ने लिए और इंग्लैंड की पारी 233 रनों पर समाप्त कर दी। उल्लेखनीय है कि इस टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शॉन मार्श (126) की शानदार शतकीय पारी के दम पर अपनी पहली पारी आठ विकेट के नुकसान पर 442 रनों पर घोषित कर दी।

दूसरी पारी में कम स्कोर पर सिमटी थी कंगारू टीम

इसके बाद, लॉयन और स्टॉर्क ने अपनी अच्छी गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड को पहली पारी में ज्यादा रन नहीं बनाने दिए और उसे 227 रनों पर ही समेट दिया। आस्ट्रेलिया का हालांकि, दूसरी पारी में प्रदर्शन सबसे खराब रहा। जेम्स एंडरसन ने पांच और क्रिस वोक्स ने चार विकेट लेते हुए आस्ट्रेलिया को 138 रनों पर ही समेट दिया। इस पारी के आधार पर इंग्लैंड के पास 353 रनों का लक्ष्य था, जिसे वह हासिल नहीं कर पाई और 120 रनों से हार गई। आस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में शतक लगाने वाले शॉन मार्श को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

सीरीज का अगला मैच

इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच अब एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 14 से 18 दिसम्बर तक पर्थ के वेस्टर्न आस्ट्रेलिया क्रिकेट संघ ग्राउंड पर खेला जाएगा। सीरीज के अगले मैच में इंग्लैंड की कोशिश मजबूत चुनौती देने की होगी। जबकि आस्ट्रेलिया सीरीज में निर्णायक बढ़त लेने के इरादे से उतरेगा।

Published on:
Also Read
View All
हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, वेस्‍टइंडीज के खिलाफ घर में अपना पहला फाइव-विकेट हॉल लेकर किया कमाल

NZ vs IND 2nd ODI Pitch Report: भारत बनाम न्‍यूजीलैंड दूसरे वनडे में होगी चौकों-छक्‍कों की बारिश या लगेगी विकेटों की झड़ी, पढ़ें हेनरी स्‍टेडियम की पिच रिपोर्ट

NZ vs IND 2nd ODI Weather Update: भारत-न्‍यूजीलैंड दूसरे वनडे से पहले वेलिंगटन में भारी बारिश, जानें मैच के दिन कैसा रहेगा मौसम?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BGT से पहले टीम इंडिया कर सकती है बांग्लादेश दौरा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में बड़ा फेरबदल, घरेलू क्रिकेट में 10,000 से ज्यादा रन बनाने वाले निक केली की हुई एंट्री