क्रिकेट

बिना बेल्स के ही खेला गया टेस्ट मैच, यह थी वजह

क्रिकेट के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ, जब बिना बेल्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला गया हो।
2 min read
Test Match without bells
Ban lifted from RCA but in the bickering of elections

मैनचेस्टर : ऑस्ट्रेलिया ( Australia cricket team ) और इंग्लैंड ( England cricket team ) के बीच चल रहे एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट में सिर्फ 44 ओवर ही फेंके गए थे कि मौसम ने ठान लिया कि मैच नहीं होने देंगे। हवाएं काफी तेज चलने लगी। इतनी तेज की हर थोड़ी देर में से बेल्स गिर जा रहे थे। लेकिन अंपायरों ने भी तय कर लिया था कि वह मैच रोकेंगे नहीं और ऐसा निर्णय ले लिया, जो शायद ही पहले कभी देखने को मिला हो। इसके बावजूद अंपायरों ने मैच जारी रखने का निर्णय लिया और तय किया कि बिना बेल्स के ही मैच जारी रहेगा।

इस नियम के तहत लिया फैसला

क्रिकेट में आपातकालीन परिस्थितियों के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। अंपायरों ने उसी का प्रयोग कर यह निर्णय लिया। नियम 8.5 के अनुसार अंपायर्स के पास ये अधिकार होता है कि अगर उसे यह लग रहा है कि बेल्स मैच में बाधा डाल रही है तो वह बेल्स हटाकर मैच करवाने का निर्णय ले सकते हैं। इसी नियम का प्रयोग कर दोनों अंपायरों ने आपस में सलाह-मशवरा कर बेल्स हटाकर मैच जारी रखने का निर्णय लिया। इस नियम के तहत जैसे ही मौसम सही होता है, बेल्स वापस विकेट के ऊपर लगाना होता है। बता दें कि बार-बार बेल्स गिरने पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने आपत्ति जताई। इसके बाद खेल जारी रखने की यह युक्ति अंपायरों ने निकाली। हवा थोड़ी-सी कम हुई तो अंपायरों ने थोड़ी भारी बेल्स मंगाकर वापस विकेट पर लगा दी। हाल-फिलहाल में इसका एक बार प्रयोग हो चुका है। साल 2017 में अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच इसी नियम के तहत मैच खेला गया था।

ऐसे में रन आउट के लिए यह है नियम

इसमें मसला यह है कि बेल्स नहीं गिरी तो किसी खिलाड़ी को रन आउट कैसे दिया जाएगा? तो ऐसे में विकेट के पास वाले फील्डर को बेल्स गिराने के बजाय हाथों से विकेट उखाड़ना होगा। लेकिन डायरेक्ट हिट में गेंद विकेट पर लगने पर ही आउट दे दिया जाएगा।

Updated on:
06 Sept 2019 07:06 pm
Published on:
06 Sept 2019 07:05 pm
Also Read
View All
कुलदीप यादव को बार-बार भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर पूर्व दिग्गज ने चेताया, बताया श्रीलंका में खिलाना क्यों जरूरी?

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान