
ब्रिसबेन। एशेज 2017 केपहले मैच में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की भिडं़त गाबा में जारी है। भारतीय समयानुसार यह मैच सुबह 5.30 मिनट से शुरू हो जाएगी। गाबा में 29 सालों से अजेय रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने अपने इस रिकॉर्ड को बनाए रखने की चुनौती है। जबकि मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड के सामने एक नया इतिहास बनाने का मौका। इंग्लैंड की टीम इस मैदान पर पिछले 31 सालों से कोई भी टेस्ट मैच जीतने में सफल नहीं रही है। लिहाजा कप्तान जो रूट इस मुकाबले को जीत कर एक नया रिकॉर्ड बना सकते है।
पिछली चार सीरीज जीत चुकी है अंग्रेजी टीम
इंग्लैंड ने पिछली पांच एशेज सीरीज में से चार में जीत दर्ज की है। जबकि 2013-14 में आस्ट्रेलिया विजेता बना था।
इंग्लैंड की टीम में 2015 की पिछली सीरीज के छह खिलाड़ी एलेस्टेयर कुक, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, मोइन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन महत्वपूर्ण साबित होंगे।
प्रतिष्ठा बचाने की चुनौती
आस्ट्रेलिया के लिए एशेज 2017 प्रतिष्ठा बचाने के लिहाजा से अहम है। कंगारू टीम अपने घर में खेल रही है। जिसका भरपुर फायदा वह उठाना चाहेगी। टीम को कप्तान स्मिथ, डेविड वार्नर, जोश हेजलवुड, मिशेल मार्श और मिशेल स्टार्क का अनुभव काम आएगा जो इंग्लैंड से पिछली हारी हुई चार सीरीज में टीम का हिस्सा रहे थे। वहीं आस्ट्रेलियाई टीम के लिये ऑफ स्पिनर नाथन लियोन सबसे महत्वपूर्ण गेंदबाज के तौर पर उतर रहे हैं जो आस्ट्रेलिया के सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले सर्वकालिक खिलाडिय़ों की सूची में शामिल होने से 23 विकेट दूर हैं।
कप्तान को वार्नर के खेलने की उम्मीद
आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ ने उम्मीद जताई है कि टीम के सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान डेविड वार्नर गुरूवार से इंग्लैंड के शुरू होने वाले एशेज टेस्ट से ठीक पहले फिट हो जाएंगे और मैच में खेलेंगे। वार्नर को मंगलवार को फीङ्क्षल्डग अभ्यास के दौरान गर्दन में चोट लग गयी थी जिसके उन्हें तुरंत उपचार के लिये ले जाया गया था। स्मिथ ने कहा कि वार्नर को उम्मीद है कि वह मैच से पहले फिट हो जाएंगे।
32-32 जीत के साथ बराबरी पर दोनों टीमें
1882-83 में पहली बार खेली गई यह सीरीज क्रिकेट इतिहास की सबसे पुरानी सीरीज है। जिस तरह का रोमांच भारत और पाकिस्तान के मुकाबलों में देखा जाता है, ठीक वैसा भी इस सीरीज में भी देखा जाता है। साल २०१७ में यह एशेज की 70वीं सीरीज है। अब तक हुए 69 मुकाबलों में दोनों टीमें 32-32 बार जीत कर बराबरी पर चल रही है। जबकि पांच बार यह सीरीज ड्रा पर समाप्त हुआ है। इस लिहाज से साल 2017 का एशेज चैंपियन बनने का मौका भी दे रहा है।