क्रिकेट

IPL 2026 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले राजस्थानी पेसर अशोक शर्मा की नजरें जिम्बाब्वे T20I डेब्यू पर, किया था 160 की स्‍पीड से बॉलिंग का दावा

Ashok Sharma eyes T20I debut: जयपुर, राजस्‍थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा की नजरें अब जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्‍यू पर हैं। उन्‍होंने इस दौरे पर चुने जाने के बाद दावा किया था कि वह एक दिन 160 किलोमीटर की रफ्तार तक पहुंच सकते हैं। अब ये देखना दिलचस्‍प होगा कि क्‍या वह दिन जिम्‍बाब्‍वे दौरे पर आएगा?
2 min read
Jul 21, 2026
Ashok Sharma eyes T20I debut
राजस्‍थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा। (फोटो सोर्स: IANS)

Ashok Sharma eyes T20I debut: जिम्‍बाब्‍वे दौरे पर तीन मैचों की 20टी सीरीज के लिए भारतीय टीम अंतरिम हेड कोच वीवीएस लक्ष्‍मण की साथ हरारे पहुंच चुकी है। इस दौरे पर वैभव सूर्यवंशी के साथ सभी की नजरें जयपुर, राजस्‍थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा पर भी टिकी होंगी, जो भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्‍यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब उन्‍हें टीम इंडिया का पहला कॉल अप मिला था, तब आईपीएल 2026 में सबसे तेज 154.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकने वाले अशोक ने दावा किया था कि वह एक दिन 160 की स्‍पीड से गेंद फेंकेंगे। क्‍या वह दिन इसी सीरीज में आने वाला है? तेज गेंदबाज ने इंडिया के लिए अपना पहला कॉल-अप मिलने को अपनी भावनाओं के बारे में खुलकर बात की और कहा कि राष्‍ट्रीय टीम की जर्सी पहनना उनका बहुत पुराना सपना रहा है।

23 से 26 जुलाई तक हरारे में खेले जाएंगे 3 टी20

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 23 से 26 जुलाई तक हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेली जाएगी, जिसमें तेज गेंदबाज अशोक शर्मा टीम इंडिया के लिए अपना पहला मैच खेलेंगे। सीरीज से पहले अपने लक्ष्यों के बारे में बात करते हुए अशोक ने बताया कि देश के लिए प्रितिनिधित्‍व करना उनका सबसे बड़ा मोटिवेशन है।

'मेरा पहला लक्ष्‍य इंडिया की जर्सी पहनना'

अशोक ने जियोस्टार से कहा कि मेरा पहला लक्ष्‍य इंडिया की जर्सी पहनना है। मैं उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, जब मैं वह जर्सी पहनूंगा और अपने देश को रिप्रेजेंट करूंगा। मैंने इसके लिए बहुत इंतजार किया है। यह पहली चीज होगी और दूसरी चीज यह है कि मैं वही करता रहूंगा, जो मुझे सबसे अच्छा आता है। मैंने घरेलू क्रिकेट में कड़ी मेहनत, तैयारी और रूटीन को फॉलो किया है और करता रहूंगा।

अगला गोल भारत के लिए टेस्‍ट खेलना

उन्होंने कहा कि मैं अपनी ताकत पर टिका रहूंगा और कुछ भी अतिरिक्‍त करने का प्रयास नहीं करूंगा। अब जब मैं जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में हूं, तो मेरा अगला टारगेट ज्‍यादा से ज्‍यादा विकेट लेना और ज्‍यादा मैच खेलने का प्रयास करना होगा। मैं मौके का पूरा फायदा उठाना चाहता हूं। इसके बाद मेरा अगला गोल भारत के लिए टेस्‍ट क्रिकेट खेलना होगा।

पिछले महीने इंडिया ए स्क्वॉड में हुए थे शामिल

बता दें कि अपना पहला सीनियर इंडिया कॉल-अप मिलने से पूर्व अशोक को जून में श्रीलंका टूर के दौरान इंडिया ए स्क्वॉड में भी चुना गया था। पेसर युद्धवीर सिंह के फील्डिंग करते समय चोटिल होने के बाद वह टीम में शामिल हुए, जिससे उन्हें डेवलपमेंटल स्क्वॉड के साथ ट्रेनिंग करने और ट्रैवल करने का मौका भी मिला।

डेल स्‍टेन को बताया अपना रोल मॉडल

अशोक ने साउथ अफ्रीका के पूर्व महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन को अपना रोल मॉडल बताया। उन्होंने कहा कि डेल स्टेन एक ऐसे गेंदबाज हैं, जो खुद में मैच-विनर हैं। अपने दिन, जब उनकी बॉलिंग अच्छी होती थी, तो वह अकेले ही मैच जिता देते थे। वह कुछ ही ओवर में विरोधी टीम से गेम छीन सकते थे। मैं उनके एग्रेशन, उनके रन-अप, उनकी इंटेंसिटी और जिस तरह से वह बैटर्स को सेट करते थे, उसके मामले में उन्हें फॉलो करता हूं।

Updated on:
21 Jul 2026 04:19 pm
Published on:
21 Jul 2026 04:19 pm
Also Read
View All
Youth Test: श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में भी लड़खड़ाई, मात्र 1155 पीआर चार विकेट गवाएं, भारतीय अंडर-19 टीम जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर

IND vs ZIM: इसी मैदान पर वैभव सूर्यवंशी ने ठोके हैं 175 रन, ऐसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड, पढ़ें हरारे की पिच का हाल

अफगानिस्तान ने किया नए टेस्ट और वनडे कप्तान का ऐलान, रहमत शाह को मिली ज़िम्मेदारी गुरबाज उप-कप्तान बने

इंग्लैंड सीरीज में बेंच पर बैठे रहे कुलदीप यादव, अब यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे ‘वन-डे कप’ और ‘काउंटी चैंपियनशिप’

ICC ODI Ranking: नंबर 1 बनाने से सिर्फ एक अंक दूर शुभमन गिल, टॉप 5 में तीन भारतीय खिलाड़ी, जो रूट की टॉप-10 में एंट्री