21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2027 के लिए जहीर खान को CSK का हेड कोच बनाने का ऐलान

Zaheer Khan become CSK head coach: IPL 2027 को लेकर CSK की ओर से बड़ी घोषणा की गई है। फ्रैंचाइजी ने अगले सीजन के लिए पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीन खान को अपना हेड कोच घोषित किया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 21, 2026

Zaheer Khan become CSK head coach

पूर्व भारतीय दिग्‍गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और जहीर खान। (फोटो सोर्स: IANS)

Zaheer Khan become CSK head coach for IPL 2027: चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (CSK) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2027) के अगले सीजन को लेकर सबसे बड़ी घोषणा कर दी है, जिसका फैंस को लंबे समय से बेसब्री से इंतजार था। सीएसके ने पूर्व भारतीय पेसर ज़हीर खान को आईपीएल 2027 के लिए अपना हेड कोच बनाने की घोषणा कर दी है। बता दें कि फ्रैंचाइजी में जहीर स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेंगे। फ्लेमिंग ने 2009 से लेकर 2026 तक सीएसके में हेड कोच की भूमिका निभाई।

'आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक का हिस्सा बनना सम्मान की बात'

सीएसके का हेड कोच बनने पर जहीर खान ने कहा कि आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक का हिस्सा बनना सम्मान की बात है। बतौर क्रिकेटर मैंने मैदान पर सीएसके का सामना किया है और मुकाबलों का पूरा मजा लिया है। चेपॉक में सुपरफैंस ने जो माहौल बनाया है, वह इसे और भी खास बनाता है। मैं इतने शानदार इतिहास वाली इस लेगेसी फ्रैंचाइजी में शामिल होने का इंतजार नहीं कर सकता।

फ्रैंचाइजी मालिक ने किया जहीर का स्‍वागत

वहीं, फ्रैंचाइजी मालिक रूपा गुरुनाथ ने जहीर का स्वागत करते हुए कहा कि हमें चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच के तौर पर जहीर खान को कन्फर्म करते हुए खुशी हो रही है। जहीर का शानदार खेल करियर और युवा टैलेंट को निखारने की काबिलियत उन्हें हमारे सेटअप के लिए एक कीमती चीज बनाती है। हमें यकीन है कि उनकी गाइडेंस इस फ्रैंचाइजी के कोर को मजबूत करने में मदद करेगी।

आईपीएल में कई अहम भूमिका निभा चुके हैं जहीर खान

बता दें कि जहीर खान इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए खेल चुके हैं। 2017 में आईपीएल से संन्‍यास लेने के बाद से दुनिया की इस सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में अलग-अलग पदों पर काम कर चुके हैं। उन्हें 2019 के आईपीएल से पहले एमआई का क्रिकेट ऑपरेशंस डायरेक्टर बनाया गया था। इसके बाद उन्‍होंने बतौर ग्लोबल डेवलपमेंट के हेड भी काम किया। आईपीएल 2025 के सीजन के लिए उन्‍हें लखनऊ सुपर जायंट्स का मेंटर बनाया गया था, लेकिन अगले ही सीजन से पहले उन्होंने फ्रेंचाइजी छोड़ दी।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग