21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Abhishek Sharma के निशाने पर अब विराट कोहली और डेविड वॉर्नर का बड़ा T20 रिकॉर्ड, एशियन गेम्‍स में पूरा हो सकता है सपना

Abhishek Sharma T20 Hundreds: एशियन गेम्‍स 2026 में भारतीय पुरुष टीम अपने अभियान का आगाज 28 सितंबर से क्‍वार्टर फाइनल मुकाबले के साथ करेगी। इस टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा के पास टी20 में विराट कोहली और डेविड वॉर्नर समेत तीन दिग्‍गजों को पीछे छोड़ने का मौका होगा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 21, 2026

Abhishek Sharma T20 Hundreds

भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा। (Photo- IANS)

Abhishek Sharma T20 Hundreds Record: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय स्‍टार बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा का तूफानी अंदाज देखने को मिला था। आखिरी मुकाबले में उन्‍होंने महज 30 गेंदों पर शतक जड़ते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए थे। अब उनकी नजर एशियन गेम्‍स पर होगी। जहां उनके निशान पर विराट कोहली, डेविड वॉर्नर और क्विंटन डी कॉक का एक बड़ा रिकॉर्ड होगा। भारत अगर फाइनल तक पहुंचता है, तो उनके पास तीन मौके होंगे, जबकि इससे पहले जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 मुकाबला भी होगा।

एक शतक लगाते ही सीधे तीसरे स्‍थान पर पहुंच जाएंगे अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में अब 10 शतक के साथ विराट, वॉर्नर और क्विंटन डी कॉक की बराबरी कर चुके हैं। एक शतक और जड़ते ही वह इन तीनों दिग्‍गजों को पीछे छोड़ देंगे। ऐसा करते ही वह लंबी छलांग लगाते हुए सीधे तीसरे स्‍थान पर पहुंच जाएंगे। बता दें कि इस मामले कैरेबियाई पूर्व दिग्‍गज क्रिस गेल 22 शतक के साथ शीर्ष पर काबिज हैं, जबकि पाकिस्‍तानी स्‍टार बल्‍लेबाज बाबर आजम 13 शतक के साथ दूसरे पायदान पर हैं। अभिषेक शर्मा जिस तरह की फॉर्म में नजर आ रहे हैं, उसे देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वह इसी साल बाबर को भी पछाड़ सकते हैं।

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

रैंकखिलाड़ीटीमशतक
1क्रिस गेलवेस्टइंडीज22
2बाबर आजमपाकिस्तान13
3डेविड वॉर्नरऑस्ट्रेलिया10
4क्विंटन डी कॉकदक्षिण अफ्रीका10
5विराट कोहलीभारत10
6अभिषेक शर्माभारत10
7जोस बटलरइंग्लैंड9
8फाफ डु प्लेसिसदक्षिण अफ्रीका9
9राइली रूसोदक्षिण अफ्रीका9
10साहिबजादा फरहानपाकिस्तान9

अफगानिस्‍तान के खिलाफ जबरदस्‍त फॉर्म में थे अभिषेक

बता दें कि अभिषेक शर्मा अफगानिस्‍तान के खिलाफ शानदार फॉर्म में नजर आए थे। वह सीरीज में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज रहे। उन्‍होंने तीन मैचों की तीन पारियों में 76.33 के औसत और 269.41 के स्‍ट्राइक रेट से कुल 229 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने सबसे ज्‍यादा 18 चौके और 22 छक्‍के लगाए। इस सीरीज के तीसरे मुकाबले में उन्‍होंने महज 34 गेंदों पर 108 रन की सर्वश्रेष्‍ठ पारी भी खेली। इससे पहले उन्‍होंने 30 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और वह फुल मेंबर देशों की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बने।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

Asian Games 2026