21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs JPN Live Streaming: शाम को नहीं सुबह खेला जाएगा भारत-जापान का मुकाबला, जानें मैच का समय और Live डिटेल्स

IND vs JPN Live Telecast Details: भारत और जापान के बीच मंगलवार को ऐतिहासिक टी20 मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होंगी। जानिए मैच का समय और इससे जुड़ी खास जानकारी।
2 min read
Google source verification
Abhishek Sharma T20I Records

अफगानिस्‍तान के खिलाफ शतक का जश्‍न मनाते अभिषेक शर्मा। (फाइल फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

India vs Japan T20I Live Streaming Details: मंगलवार को वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया जापान के खिलाफ ऐतिहासिक मुकाबला खेलने उतरेगी। दोनों देशों के बीच यह पहला मुकाबला है। सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। दोनों देशों के राजनीतिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले भारत और जापान की टीमें क्रिकेट मैच के जरिए जश्न मनाएंगी। टीम इंडिया इस समय इस फॉर्मेट की वर्ल्ड चैंपियन है, तो वहीं जापान टी20 रैंकिंग में 41वें स्थान पर है। ऐसे में देखना होगा कि जापान के खिलाफ भारतीय टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है।

कब और कहां देखें लाइव?

भारत और जापान के बीच इकलौता टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा, जिसके लिए 30 मिनट पहले टॉस किया जाएगा। इस मैच का सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर नहीं बल्कि स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर देख पाएंगे। एशियन गेम्स क्रिकेट टूर्नामेंट और अन्य खेल सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर देखे जा रहे हैं और सोनी लिव ऐप पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है। हालांकि भारत बनाम जापान के बीच होने वाले मुकाबले का राइट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स के पास है। इसके अलावा फैनकोड पर भी इस मैच को लाइव देखा जा सकेगा।

जापान के खिलाफ टी20 के लिए टीम इंडिया

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर और विपराज निगम।

भारत के खिलाफ टी20 के लिए जापान

केंडेल कादोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), चार्ली हारा-हिन्ज़, बेंजामिन इतो-डेविस, एलेस्टर कादोवाकी-फ्लेमिंग, कोहेई कुबोटा, जेक कुसुदा-नायरन, वतारू मियाउची (विकेटकीपर), रेओ सकुरानो-थॉमस, एलेक्स शिराई-पैटमोर (विकेटकीपर), शोमा सुगाया-स्लेटर, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, त्सुयोशी तकादा, इब्राहिम ताकाहाशी, मकोतो तानियामा और लाचलान यामामोतो-लेक।

जापान की टीम अब तक हांगकांग, नेपाल, UAE और PNG जैसी टीमों के साथ मुकाबला कर चुकी है, जो टीमें टी20 वर्ल्डकप खेल चुकी हैं। इस दौरान उसने अब तक इन टीमों में से किसी भी टीम के खिलाफ एक भी मुकाबला नहीं जीता है। हालांकि चीन, मंगोलिया, फिलिपींस और साउथ कोरिया के खिलाफ सभी मुकाबले जीते हैं। जापान ने अपना पहला मुकाबला 2022 में खेला था और टी20 वर्ल्डकप 2024 और 2026 के मेन क्वालीफायर्स भी खेल चुकी है। भारत के खिलाफ टी20 मुकाबला जापान क्रिकेट को नई दिशा दे सकता है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

Asian Games 2026