क्रिकेट

अश्विन डब्ल्यूटीसी में टॉप विकेट टेकर गेंदबाज बनने से 4 कदम दूर

भारतीय आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (ravichandran ashwin) आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अवधि में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने से महज चार विकेट दूर हैं।  
2 min read
• •
Updated: 27 May 2021, 10:51 PM IST
ravichandran_ashwin.jpg

नई दिल्ली। भारतीय आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (ravichandran ashwin) आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) अवधि में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने से महज चार विकेट दूर हैं। भारत को 18 से 22 जून तक इंग्लैंड के साउथम्पटन में न्यूजीलैंड के साथ डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेलना है और अश्विन वहां यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

रिकॉर्ड पर होगी अश्विन की नजरें
अश्विन से आगे अभी आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ही हैं, जिनके खाते में 70 विकेट है। कमिंस ने ये विकेट 14 टेस्ट मैचों में चटकाए हैं जबकि अश्विन के नाम 13 टेस्ट मैचों में 67 विकेट दर्ज हैं। अश्विन अगर अंतिम एकादश में खेलते हैं तो एक बार फिर से सबकी नजरें उन पर ही होंगी।

तीसरे स्थान पर हैं न्यूजीलैंड के साउदी
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी 10 मैचों में 51 विकेटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं और उन्हें टॉप पर पहुंचने के लिए 20 विकेट लेने होंगे, जोकि असंभव सा लग रहा है। अश्विन डब्ल्यूटीसी के मैचों में अब तक चार बार चार या उससे ज्यादा विकेट हासिल कर चुके हैं। उनके बाद आस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन हैं, जिनके खाते में 56 विकेट हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ ले चुके हैं 14 विकेट
अश्विन ने डब्ल्यूटीसी मैचों में अब तक भारत में नौ, आस्ट्रेलिया में तीन और न्यूजीलैंड में एक मैच खेले हैं। उन्होंने सर्वाधिक विकेट भारत में ही लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने विदेशी में 15 और घर में 52 विकेट झटके हैं। अश्विन ने विदेशों में जो 52 विकेट लिए हैं, उनमें से उन्होंने 32 विकेट इस साल डब्ल्यूटीसी के दौरान चार टेस्ट सीरीज में लिए हैं। साथ ही वह इंग्लैंड के खिलाफ मैन आफ द सीरीज भी रहे थे। अश्विन ने इंग्लैंड में केवल छह टेस्ट मैचों में ही 14 विकेट अपने नाम किए हैं।

Updated on:
27 May 2021, 10:51 PM IST
Published on: