क्रिकेट

Asia Cup 2022: एशिया कप श्रीलंका से यूएई शिफ्ट होने की संभावना: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड सूत्र

Asia Cup 2022: श्रीलंका के आर्थिक संकट के बीच एशिया कप 2022 की मेजबानी श्रीलंका के हाथों से जा सकती है। यह मेजबानी अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र के अनुसार यूएई में शिफ्ट हो सकता है। श्रीलंका में इस समय आर्थिक हालात ठीक नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2022, 2:39 PM IST
Asia Cup 2022
Asia Cup 2022

Asia Cup 2022: गौरतलब है कि इस समय श्रीलंका आर्थिक संकट से जूझ रहा है उसकी अर्थव्यवस्था तितर-बितर हो चुकी है। इसी बीच आगामी एशिया कप 2022 की मेजबानी श्रीलंका की बजाय यूएई में हो सकती है। हालांकि मेजबानी के अधिकार श्रीलंका के पास ही रहेंगे लेकिन ताजा हालातों को देखते हुए यह बड़ा टूर्नामेंट श्रीलंका की वजह यूएई में शिफ्ट किया जा सकता है।

न्यूज़ एजेंसी एनआई के मुताबिक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र के हवाले से खबर मिली है कि देश इस समय काफी बड़ी वित्तीय संकट से जूझ रहा है और बोर्ड इस बड़े टूर्नामेंट को श्रीलंका की बजाय किसी अन्य देश में शिफ्ट करने की सोच रहा है जिसमें यूएई (UAE) की संभावना सबसे अधिक है।

श्रीलंका बोर्ड के सचिव ने दी जानकारी

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के सचिव मोहन डिसिल्वा ने रविवार को कहा है कि देश में राजनीतिक अस्थिरता के कारण एशिया कप 2022 को श्रीलंका से बाहर शिफ्ट किए जाने की अधिक संभावना है। श्रीलंका के बजाय यह बड़ा टूर्नामेंट यूएई में आयोजित हो सकता है। बता दें कि इस समय आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में पिछले कई हफ्तों से गोटबया सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। जिसके चलते यह फैसला लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Ind vs Eng, 3rd ODI: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मुकाबले में इन 3 भारतीय गेंदबाजों पर होगी नजर

एशिया कप 2022 के लिए भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका बांग्लादेश और अफगानिस्तान में ने सीधे टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जबकि छठे स्थान के लिए हांगकांग, कुवैत, यूएई और सिंगापुर के बीच क्वालीफायर मुकाबला भी होगा। बता दें कि एशिया कप 2022 की शुरुआत 26 अगस्त से 11 सितंबर के बीच होनी है लेकिन अब इस टूर्नामेंट के तारीख में बदलाव करने की संभावना बहुत कम है।

यह भी पढ़ें : कोहली जैसे महान बल्लेबाज को फॉर्म में आने के लिए इतना समय नहीं लेना चाहिए- कपिल देव

इस पूरे प्रकरण को लेकर एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) जल्द ही कोई अधिकारिक घोषणा कर सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ही एशियाई क्रिकेट परिषद के प्रमुख हैं जो एशिया कप 2022 को लेकर कुछ महत्वपूर्ण घोषणा आने वाले समय में कर सकते हैं। हालांकि शनिवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कहा था कि वह चाहता है कि टूर्नामेंट का आयोजन श्रीलंका में ही हो।

Updated on:
17 Jul 2022, 2:39 PM IST
Published on: