29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ind vs Eng, 3rd ODI: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मुकाबले में इन 3 भारतीय गेंदबाजों पर होगी नजर

भारत बनाम इंग्लैंड: तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच कल भारत और इंग्लैंड के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान, मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस मैच में भारत की तरफ से इन तीन गेंदबाजों पर इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 16 Jul 2022, 10:02 PM IST

mohammed_shami__odi.jpg

Mohammed Shami

Ind vs Eng, 3rd ODI: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर हैं और इस दौरे का आखिरी वनडे मुकाबला कल दोनों टीमों के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान, मैनचेस्टर में खेला जाएगा। भारतीय समय अनुसार यह मैच 3:30 बजे शुरू होगा, तीन मैचों की वनडे सीरीज में दोनों ही टीमें एक-एक से बराबरी पर है। तो इस हिसाब से यह मैच करो या मरो का है, जो भी टीम इस मैच को जीतेगी, वह सीरीज भी अपने नाम कर लेगी। भारतीय टीम ने इससे पहले T20 सीरीज भी जीती थी और वनडे सीरीज जीतकर इस दौरे को शानदार तरीके से खत्म करना चाहेगी। इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से 3 गेंदबाजों पर इस करो या मरो के मैच में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी

1) जसप्रीत बुमराह

भारतीय टीम के यॉर्कर स्पेशलिस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर सबकी नजरें होंगी। पहले मुकाबले में उन्होंने जिस तरीके से प्रदर्शन किया था ठीक उसी अंदाज में तीसरे मुकाबले में भी भारतीय टीम को उनसे उम्मीदें होंगी। पहले वनडे में उन्होंने 6 विकेट निकालकर इंग्लैंड टीम की कमर तोड़ दी थी तो वहीं दूसरे मुकाबले में भी उन्होंने दो विकेट निकाले थे। अब तीसरे मुकाबले में भी भारतीय टीम को जसप्रीत बुमराह से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

यह भी पढ़ें : कोहली जैसे महान बल्लेबाज को फॉर्म में आने के लिए इतना समय नहीं लेना चाहिए- कपिल देव

2) मोहम्मद शमी

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी उन तीन खिलाड़ियों में शामिल है जो इंग्लैंड को ऑल आउट करने में भारत की मदद कर सकते हैं। वनडे सीरीज के दौरान शमी ने भी अपनी लाइन और लेंथ से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खासा परेशान किया है। उन्होंने पहले मुकाबले में 3 विकेट लिए थे तो दूसरे मुकाबले में भी एक विकेट निकाला था। अगर वह पहले वनडे जैसा प्रदर्शन, तीसरे मुकाबले में भी दोहरा पाते हैं तो जरूर भारतीय टीम को इससे फायदा मिल सकता है।

3) युजवेंद्र चहल

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मुकाबले में भारतीय फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल एक ऐसे गेंदबाज होंगे जिनकी काट इंग्लैंड के बल्लेबाजों के पास नहीं होगी। पहले मुकाबले में फ्लॉप होने के बाद दूसरे मुकाबले में चहल ने जिस तरीके से 4 विकेट निकाले थे, उसे देख कर लग रहा है कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों के पास उनकी थिरकती हुई गेंदों का कोई जवाब नहीं है। अगर चहल दूसरे वनडे मुकाबले जैसा प्रदर्शन तीसरे मुकाबले में भी दोहरा पाते हैं तो वह जरूर भारत को वनडे सीरीज जीतने में मदद कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 3 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने वनडे में लगाए सबसे ज्यादा अर्धशतक

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग