दुनिथ वेल्लालागे के पिता सुरंगा वेल्लालागे को हार्ट अटैक आया था। सोशल मीडिया पर वेल्लालागे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें टीम के मैनेजर और सपोर्टिंग स्टाफ संभालते हुए दिख रहे हैं।
Dunith Wellalage’s father’s death, Sri Lanka vs Afghanistan, Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के ग्रुप बी का आखिरी लीग मुक़ाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। इस मुक़ाबले में श्रीलंका ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को छह विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही अफगानिस्तान एशिया कप 2025 से बाहर हो गई।
लेकिन इस मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। दरअसल जब श्रीलंका के ऑलराउंडर दुनिथ वेल्लालागे अपनी टीम को जिताने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगा रहे थे, तभी उनके पिता का निधन हो गया। वेल्लालागे को इसकी जानकारी मैच खत्म होने के बाद टीम मैनेजर ने दी। जिसके बाद वे सीधे घर के लिए रवाना हो गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिथ वेल्लालागे के पिता सुरंगा वेल्लालागे को हार्ट अटैक आया था। सोशल मीडिया पर वेल्लालागे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें टीम के मैनेजर और सपोर्टिंग स्टाफ संभालते हुए दिख रहे हैं। अफगानिस्तान की पारी के अंतिम ओवर में वेल्लालागे को लगातार पांच छक्के लगाने वाले मोहम्मद नबी भी इस बात को सुनकर हैरान रह गए।
रिपोर्टर: दुनीथ वेल्लालेज के पिता का निधन हो गया।
नबी: पिता? कैसे?
रिपोर्टर: दिल का दौरा। मैच के ठीक बाद।
नबी: सच में?
रिपोर्टर: यह खबर मैच के बीच में आई। लेकिन उन्हें मैच खत्म होने के बाद बताया गया।
नबी: दिल का दौरा?
रिपोर्टर: हाँ, दिल का दौरा।
मैच का हाल -
मैच में अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही। टीम ने सिर्फ 71 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन आखिर के ओवरों में राशिद खान और मोहम्मद नबी की तूफानी बैटिंग से अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 169 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंकाई टीम ने दमदार खेल दिखाया। श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 52 गेंद में 74 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कुसल परेरा ने 28 और कामिंदु मेंडिस ने 24 रनों का योगदान दिया। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने सुपर-4 में अपनी जगह बना ली, जबकि अफगानिस्तान को एशिया कप से बाहर होना। वहीं इस ग्रुप से बांग्लादेश सुपर-4 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी है।