क्रिकेट

Asian Games 2026: भारत कल मेडल टैली में लगाएगा लंबी छलांग, टीम इंडिया कराएगी टॉप-7 में एंट्री

Asian Games 2026 Medal Tally: भारत 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल समेत कुल 6 पदक के साथ एशियन गेम्‍स की मेडल टैली में 12वें स्थान पर है। अगर, भारतीय महिला टीम 22 सितंबर को क्रिकेट इवेंट के फाइनल में श्रीलंकाई टीम को हरा देती है, तो वह पांच पायदान की छलांग लगाते हुए सीधे 7वें पायदान पर पहुंच सकती है।
2 min read
Sep 21, 2026
Team India, Asian Games 2026 Medal Tally,
भारतीय महिला टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

Asian Games 2026 Medal Tally Update: जापान के आइची-नागोया में आयोजित हो रहे 20वें एशियन गेम्स में एशिया भर के एथलीट मेडल के लिए मुकाबला कर रहे हैं। 19 सितंबर से शुरू हुए एशियन गेम्स 2026 का समापन 4 अक्टूबर होगा। इस मेगा इवेंट में 43 खेल, 71 डिसिप्लिन और 469 मेडल इवेंट शामिल हैं। चीन ने जहां सबसे ज्‍यादा 23 गोल्‍ड के साथ शुरुआत से ही बड़ी बढ़त हासिल करते हुए शीर्ष स्‍थान पर कब्‍जा जमा लिया है। वहीं, मेजबान जापान 8 गोल्‍ड मेडल के साथ दूसरे स्‍थान पर है। जबकि भारत अब तक टॉप-10 में जगह नहीं बना सका है। लेकिन, परेशान होने की बात नहीं है। 22 सितंबर को भारत मेडल टैली में लंबी छलांग लगाते हुए टॉप-7 में जगह बना सकता है। आइये आपको भी बताते हैं कि ऐसा कैसे संभव होगा?

India Women's vs Sri Lanka Women's Final

भारतीय महिला टीम का सामना मंगलवार को श्रीलंका की महिला टीम से होगा। एशियन गेम्‍स 2026 में गोल्‍ड मेडल का यह मुकाबला, भारतीय समयानुसार, सुबह 10.30 बजे से निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। हाल ही में एशिया कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की थी। इस वजह से डिफेंडिंग चैंपियन भारत को फेवरेट माना जा रहा है। श्रीलंका को हराते ही भारत के खाते में एक गोल्‍ड मेडल जुड़ जाएगा और वह सीधे नंबर 7 पर पहुंच जाएगी।

मेडल टैली में कैसे तय होती है रैंकिंग

मेडल टैली में देशों को मुख्य रूप से गोल्ड मेडल की संख्या के आधार पर रैंक मिलता है। गोल्‍ड मेडल की बराबरी के बाद सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल के आधार पर रैंक मिलती है। इसी वजह से चीन 23 गोल्ड मेडल के साथ एशियन गेम्स 2026 की मेडल टैली में टॉप पर है। जापान 8 गोल्ड मेडल के साथ दूसरे, साउथ कोरिया 5 गोल्ड मेडल के साथ तीसरे और कज़ाकिस्तान 4 गोल्ड मेडल के साथ चौथे नंबर पर है।

एशियन गेम्स 2026 मेडल टैली

रैंकदेशगोल्डसिल्वरब्रॉन्जकुल
1चीन2310538
2जापान8121232
3दक्षिण कोरिया531523
4कजाकिस्तान4138
5थाईलैंड3104
6हांगकांग, चीन2338
7चीनी ताइपे1326
8मकाऊ, चीन1304
9म्यांमार1113
9उज्बेकिस्तान1113
11कुवैत1023
12भारत0426
Updated on:
21 Sept 2026 08:53 pm
Published on:
21 Sept 2026 08:53 pm