क्रिकेट

Asian Games 2026 में चमक सकती है पाकिस्‍तान की किस्मत, बिना खेले भी मिलेगा मेडल, जानें क्‍या है नियम

Asian Games 2026 के मेंस क्रिक्रेट इवेंट में बिना मैदान पर उतरे ही पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच गया है। क्वार्टर फाइनल की तरह ही अगर उसका सेमीफाइनल भी बारिश से धुल गया, तो वह बिना खेले ही सिल्‍वर मेडल पक्‍का कर लेगा और ये मुमकिन हो सकता है एशियन गेम्‍स के नियम की वजह से।
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2026, 3:11 PM IST
Asian Games 2026, Pakistan Cricket Team,
पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Photo - IANS)

Pakistan in Asian Games 2026: पाकिस्तान क्रिकेट टीम बिना खेले ही एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सोमवार को पाकिस्तान बनाम हांगकांग क्वार्टर फाइनल मुकाबला लगातार बारिश के चलते बिना कोई गेंद फेंके ही रद्द हो गया। जापान के मौसम को देखते हुए अब पाकिस्‍तान के सेमीफाइनल पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है। सेमीफाइनल भी बारिश से धुलता है, तो पिछले एशियन गेम्‍स में खाली हाथ घर लौटी पाकिस्‍तान की टीम का सिल्‍वर मेडल पक्‍का हो जाएगा। ऐसा एशियन गेम्‍स के नियम की वजह से संभव हो सकता है।

क्‍या कहता है एशियन गेम्‍स का नियम?

एशियन गेम्‍स के नियमानुसार, नॉकआउट के क्‍वार्टर फाइनल से लेकर फाइनल तक किसी भी मुकाबले के लिए रिजर्व-डे का प्रावधान नहीं है। ऐसे में अगर निर्धारित दिन मैच का नतीजा नहीं आता है, तो उसे रद्द कर दिया जाएगा और आईसीसी टी20 रैंकिंग के आधार पर विजेता घोषित किया जाएगा। इसका सीधा मतलब है कि आईसीसी टी20 रैंकिंग में जिस टीम की रैंकिंग ऊंची होगी, उसे विजेता घोषित किया जाएगा।

इस तरह पाकिस्‍तान को मिला सेमीफाइनल का टिकट

निशिन में लगातार बारिश के चलते पाकिस्तान और हांगकांग के बीच सोमवार को होने वाले मैच में टॉस का सिक्का भी नहीं उछाला जा सका। अंपायर्स बारिश नहीं रुकने पर अंत में मैच को रद्द करने का फैसला किया। आईसीसी टी20 रैंकिंग में पाकिस्‍तान को हांगकांग से ऊपर होने के चलते सीधे सेमीफाइनल में जगह मिल गई, जबकि हांगकांग की टीम बाहर हो गई। आईसीसी रैंकिंग में पाकिस्तान छठे नंबर पर काबिज है, जबकि हांगकांग, चीन 24वें नंबर पर है। पाकिस्तान अब सेमीफाइनल 29 सितंबर को बांग्‍लादेश बनाम मलेसिया मैच के विजेता से भिड़ेगी।

सेमीफाइनल भी बारिश से धुला तो पाकिस्‍तान का सिल्‍वर मेडल पक्‍का

बता दें कि अब पाकिस्‍तान की टीम अपना सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्‍टूबर को निशिन में खेलेगी। जहां उसकी भिड़ंत 29 सितंबर को बांग्‍लादेश बनाम मलेसिया मुकाबले की विजेता टीम से होगी। पाकिस्‍तान टीम का सेमीफाइनल भी बारिश से रद्द होता है, तो वह सीधे फाइनल का टिकट हासिल हासिल कर लेगी। क्‍योंकि आईसीसी रैंकिंग में पाकिस्‍तान की छठी रैंक है, वहीं बांग्‍लादेश की 8वीं, जबकि मलेसिया की रैंक 25वीं है।

Updated on:
28 Sep 2026, 3:11 PM IST
Published on: