क्रिकेट

Asian Games Cricket 2026: वर्ल्डकप में हार के बाद वूमेंस टीम के पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका, जानें मैचों का पूरा शेड्यूल

Asian Games Women's Cricket Tournament 2026: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय टीम गोल्ड मेडल डिफेंड करने उतरेगी।
2 min read
Jun 30, 2026
asian games cricket tournament
हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना (फोटो- IANS)

Team India for Asian Games Women's Cricket Tournament: वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम के पास इसी साल गोल्ड मेडल जीतने का मौका है। एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है, जिसकी कमान हरमनप्रीत कौर ही संभालेंगी। जापान में आयोजित होने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट में हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी गोल्ड मेडल डिफेंड करने के इरादे से जाएगी।

भारत के साथ ये टीमें भी लेंगी हिस्सा

इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसके लिए बांग्लादेश, चीन, भारत, जापान, मलेशिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और थाईलैंड ने क्वालिफाई किया है। इस टूर्नामेंट की चार आईसीसी फुल मेंबर टीमों ने सीधे क्वालिफिकेशन हासिल किया है, जिसमें बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं। वहीं, मेजबान होने के नाते जापान को सीधी एंट्री मिली है, जबकि चीन, थाईलैंड और मलेशिया ने क्वालीफिकेशन राउंड खेलकर मुख्य दौर के लिए क्वालीफाई किया है।

17 से 22 सितंबर के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट खेले जाएंगे। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने चीन के हांगझोउ में खेले गए एशियन गेम्स महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इस बार हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी पर उस गोल्ड मेडल डिफेंड करने की जिम्मेदारी होगी।

कितनी मजबूत है टीम इंडिया

वूमेंस वर्ल्डकप 2026 की तरह यहां टीम इंडिया को ज्यादा चुनौती नहीं मिलेगी। श्रीलंका, पाकिस्तान या बांग्लादेश जैसी टीमों को हराने पर टीम इंडिया का गोल्ड मेडल पक्का हो सकता है। क्योंकि इस टूर्नामेंट में यही चार टीमें हैं, जिन्हें आईसीसी की ओर से फुल मेंबर का दर्जा हासिल है।

कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स के कंधों पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी रहेगी, तो दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी को मजबूती देंगी। रेणुका सिंह ठाकुर और अरुंधति रेड्डी के कंधों पर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी रहेगी। वहीं, राधा यादव और श्रेयंका पाटिल स्पिन से विरोधी बल्लोबाजों को परेशान करती नजर आ सकती हैं।

एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कामलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल (फिटनेस पर निर्भर), राधा यादव और नंदनी शर्मा।

वूमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का शेड्यूल

तारीखसमय (भारतीय समयानुसार)मुकाबलास्थान
17 सितंबरसुबह 9:00 बजेभारत vs (TBD)कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निश्शिन (जापान)
17 सितंबरदोपहर 2:00 बजेपाकिस्तान vs (TBD)कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निश्शिन (जापान)
18 सितंबरसुबह 9:00 बजेश्रीलंका vs (TBD)कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निश्शिन (जापान)
18 सितंबरदोपहर 2:00 बजेबांग्लादेश vs (TBD)कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निश्शिन (जापान)

वूमेंस टूर्नामेंट में सीधे नॉकआउट्स राउंड होंगे और पहले मुकाबले को जीतने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी। सेमीफाइनल मैच 20 सितंबर को होंगे और 22 को पहले कांस्य पदक मैच और फिर बाद में गोल्ड मेडल मैच होगा।

Published on:
30 Jun 2026 01:51 pm