30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AUSW vs WIW: फाइनल के टिकट के लिए आज भिडेंगी वेस्टइंडीज-ऑस्ट्रेलिया, जानें कब-कहां देखें लाइव मैच

Australia W vs West Indies W Live Streaming: ICC Women's T20 World Cup 2026 के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना वेस्टइंडीज से होगा। इस मैच की सीधा प्रसारण भारत में भी किया जाएगा।
2 min read
Google source verification
australia vs west indies

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

Aus W vs WI W Live Telecast Details: आईसीसी वूमेंट टी20 वर्ल्डकप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज लंदन में खेला जाएगा, जहां 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का सामना 2016 के संस्करण की चैंपियन वेस्टइंडीज से होगा। ऑस्ट्रेलिया जहां अपने ग्रुप में सभी 5 मैच जीतकर पहले स्थान पर रही थी, तो वहीं वेस्टइंडीज की टीम ग्रुप B में 5 में से सिर्फ 3 मैच जीत पाई थी और उसे आखिरी मुकाबले में आयरलैंड से हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि वूमेंस टी20 वर्ल्डकप के इतिहास से फाइनल में सिर्फ वेस्टइंडीज इकलौती टीम है, जिसने ऑस्ट्रेलिया को हराया है। इस मैच को भारत में भी लाइव देखा जा सकता है।

वेस्टइंडीज की टीम ने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार खिताब जीता था। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की टीम 6 बार खिताब जीत चुकी है और उसमें फाइनल में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और भारतीय टीम को हराया है। इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें दूसरे सेमीफाइनल में आमने सामने होंगी। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज में से जो भी टीम जीतेगी वह फाइनल में इंग्लैंड या साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। खिताबी मुकाबला लॉर्ड्स में 5 जुलाई को खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी

ऐसे में दोनों टीमें हर हाल में जीत हासिल कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाना चाहेंगी। ये मुकाबला ओवल में खेला जाएगा, जहां अब तक खेले गए वर्ल्डकप के सभी 5 मैचों में लक्ष्य चेज करने वाली टीम को जीत मिली है। हालांकि दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 19 में से 17 मैचों में जीत हासिल की है। ऐसे में 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन का पलड़ा भारी लग रहा।

यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और जियो हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा इस मैच का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी उपलब्ध होगा।

वूमेंस टी20 वर्ल्डकप की चैंपियन लिस्ट

वर्षमेजबान देशविजेताउपविजेता
2009इंग्लैंडइंग्लैंडन्यूजीलैंड
2010वेस्टइंडीजऑस्ट्रेलियान्यूजीलैंड
2012श्रीलंकाऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड
2014बांग्लादेशऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड
2016भारतवेस्टइंडीजऑस्ट्रेलिया
2018वेस्टइंडीजऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड
2020ऑस्ट्रेलियाऑस्ट्रेलियाभारत
2023दक्षिण अफ्रीकाऑस्ट्रेलियादक्षिण अफ्रीका
2024संयुक्त अरब अमीरातन्यूजीलैंडदक्षिण अफ्रीका