
Mitchell Starc and Mehidy Hasan Miraz exchanged barbs: डार्विन में बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले टेस्ट का दूसरा दिन भी काफी खराब रहा। इसकी झल्लाहट मिचेल स्टार्क के चेहरे पर भी साफ नजर आई। दिन का खेल खत्म होने से पहले वह मेहदी हसन मिराज से भिड़ गए और उन्हें काफी भला-बुरा भी कहा। हालांकि बात बढ़ने से पहले ही अंपायर धर्मसेना ने मामले को शांत करा दिया। बांग्लादेश ने पहली पारी के आधार पर 153 रन की बढ़त हासिल कर ली है। अभी भी चार विकेट मेहमान टीम के हाथ में अब देखना होगा उनकी बढ़त कहां तक पहुंच पाती है। के मुश्किल दूसरे दिन के खराब अंत में मिचेल स्टार्क और मेहदी हसन मिराज के बीच कहासुनी हुई।
मिचेल स्टार्क के 21वें ओवर की 5वीं गेंद पर मिराज ने पॉइंट की ओर शॉट खेला और एक रन के लिए दौड़ पड़े। यह ऑस्ट्रेलियाई टीम की गेंदबाजी पारी का 103वां ओवर था। जैसे गेंदबाजों को फॉलो-थ्रू में पिच के बीच की पट्टी से बचना होता है। वैसे ही बल्लेबाजों को भी विकेटों के बीच दौड़ने से बचना होता है।
जब स्टार्क दौड़े तो मिराज ने उनकी तरफ देखा, लेकिन फिर गेंद देखते के चक्कर में यह नहीं देख पाए कि वह कहां जा रहे हैं? वह ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज के लगभग आमने-सामने थे। स्टार्क के पीछे से घूमने और पिच से बचने की जगह मिराज ने सबसे छोटा रास्ता लिया। यह देख अंपायर कुमार धर्मसेना सीधे मिराज की ओर बढ़े और रन पूरा होने से पहले ही पिच पर दौड़ने के लिए चेतावनी दी।
मिराज ने तुरंत स्टार्क की ओर इशारा किया और कहा कि वह गेंद देखते समय वह देख नहीं पा रहे कि उनके रास्ते में क्या है?
यह मेरा फॉलो-थ्रू है, विकेट से हट जाओ। मिराज ने धर्मसेना को समझाया कि मुझे दिखाई नहीं दे रहा। जब स्टार्क अपने निशान पर वापस गए, तो उन्हें स्टंप माइक में यह कहते हुए सुना गया कि तुम अब बांग्लादेश में नहीं हो, है ना?