
AUS vs BAN 1st Test 2026: डार्विन में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट में मेजबान टीम की हालत खराब है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट गंवाकर 161 रन बना लिए थे और अभी भी वह बांग्लादेश की पहली पारी से 67 रन पीछे है। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में सिर्फ 198 रन पर ढेर हो गई थी, जिसके जवाब में बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 426 रन बनाकर बड़ी लीड हासिल कर ली।
उसके बाद से ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत दूसरी पारी में भी अच्छी नहीं रही और तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक उसके चार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। कैमरन ग्रीन 43 और एलेक्स कैरी 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। अब बचे हुए दो दिन में ऑस्ट्रेलिया को पहले तो 67 रनों की जो उसके खिलाफ लीड है, उसे खत्म करनी है और साथ में कम से कम इतने रनों का लक्ष्य रखना होगा, जहां से उसके गेंदबाजों के पास डिफेंड करने के लिए कुछ बचा रहे।
दूसरी ओर, बांग्लादेश को इस मुकाबले को जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ छह बल्लेबाजों को जल्दी आउट करना होगा और जो भी लीड या बढ़त मिलती है, जो भी लक्ष्य मिलता है, उसे हासिल करने की जरूरत है। अगर बांग्लादेश इस मुकाबले को जीतता है तो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सिर्फ दूसरी बार ऐसा होगा, जब बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया को हराएगी। इससे पहले 2017 में जब ऑस्ट्रेलिया की टीम बांग्लादेश गई थी, तब ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में पड़ी थी। हालांकि, पहले टेस्ट में हार के बाद दूसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार जीत हासिल कर सीरीज को बराबरी पर खत्म किया था।
बांग्लादेश के लिए पहली पारी में तंजिद हसन ने शानदार शतकीय पारी खेली, तो कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 84 और मेहदी हसन मिराज ने 65 रन की जबरदस्त पारियां खेलीं। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में भी ट्रेविस हेड और जैक वेदरेल्ड सस्ते में पवेलियन लौट गए। तो पहली पारी में 71 रन की शानदार पारी खेलने वाले स्टीव स्मिथ सिर्फ 44 रन बना सके। मार्नस लाबुशेन 31 रन बना सके। जैक वेदरेल्ड का तो खाता भी नहीं खुला। इसके अलावा ट्रैविस हेड भी पूरी तरह फ्लॉप रहे और 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे।