क्रिकेट

Aus vs Eng: MCG में जोश टंग ने बरपाया कहर, घरेलू एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

Aus vs Eng 4th Test Day 1 Highlights: चौथे एशेज टेस्ट के पहले दिन जोश टंग की घातक गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 152 रन पर ऑल आउट कर दिया। इसके साथ ही मेजबान के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।
2 min read
Dec 26, 2025
Aus vs Eng 4th Test Day 1 Highlights
रन आउट से बचने का प्रयास करते कैमरून ग्रीन। (फोटो सोर्स: espncricinfo)

Aus vs Eng 4th Test Day 1 Highlights: चौथे एशेज टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया पर दबदबा बनाते हुए उसे 152 रन पर ऑल आउट कर दिया। इस तरह इंग्लिश टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर शुरुआती बढ़त हासिल कर ली। लेकिन, इसके बाद इंग्‍लैंड का भी बुरा हाल है, मेहमान टीम भी अपनी पहली पारी में महज 61 के स्‍कोर पर 4 विकेट गंवा चुकी है। मेजबानों पर जोश टंग ने जमकर कहर बरपाया और अकेले ही आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। इसके साथ ही ऑस्‍ट्रेलिया के नाम एक नही, बल्कि दो शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं।

तीसरी बार घरेलू एशेज टेस्ट में 50 ओवर भी नहीं खेले

2000 के बाद घरेलू एशेज टेस्ट में यह तीसरी बार है, जब ऑस्ट्रेलिया की टीम 50 ओवर के अंदर ऑल आउट हुई है। इससे पहले वह 2010 में इसी मैदान पर 42.5 ओवर में 98 रन बनाकर ढेर हो गई थी। जबकि इसी सीरीज में पर्थ में खेले गए पहले मैच में वह 45.2 ओवर में 132 रनों पर सिमट गई थी।

2000 के बाद से घरेलू एशेज में ऑस्ट्रेलिया के सबसे कम ऑलआउट टोटल

98 - मेलबर्न, 2010 (हारा)

132 - पर्थ, 2025 (जीता)

138 - एडिलेड, 2017 (जीता)

152 - मेलबर्न, 2025*

155 - होबार्ट, 2022 (जीता)

जोश टंग ने बरपाया कहर

ओपनर ट्रैविस हेड और जेक वेदरल्ड सस्ते में 12 और 10 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि मार्नस लाबुशेन ने मुश्किल से 6 रन बनाए, क्योंकि गस एटकिंसन और जोश टंग को काफी स्विंग मिल रही थी। स्टीव स्मिथ ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन 9 रन पर आउट हो गए, जब टंग ने उनका मिडिल स्टंप उखाड़ दिया।

लंच के बाद उस्मान ख्वाजा (29), एलेक्स कैरी (20) और कैमरन ग्रीन (17) ने थोड़ी देर तक संघर्ष किया, लेकिन फिर आउट हो गए। नेसर ने 35 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए, लेकिन टंग ने घातक गेंदबाजी करते हुए 45 रन देकर पांच विकेट लिए। इस तरह ऑस्‍ट्रेलिया की टीम सिर्फ 45.2 ओवर में 152 पर ऑलआउट हो गई।

Published on:
26 Dec 2025 11:04 am
Also Read
View All
पथुम निसांका गंभीर चोट के चलते विंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर, भारत के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज खेलने पर भी लगा प्रश्‍नचिंह

भारतीय टीम पर कहर बरपाने वाले राजस्थान के जय मूंदड़ा की चमकी किस्मत, ETPL के लिए जोंटी रोड्स की टीम में हुए शामिल

‘हर कोई मुझ पर बंदूक क्यों तान रहा है?’, वैभव सूर्यवंशी के डेब्‍यू को लेकर सबा करीम ने किया संजू सैमसन का बचाव

पाकिस्तान को अपने ‘हार्दिक पंड्या’ की तलाश, ODI वर्ल्‍ड कप 2027 से पहले हेड कोच माइक हेसन का बड़ा प्‍लान

IND vs ENG: क्या मैनचेस्टर में होने वाला है वैभव सूर्यवंशी का इंडिया डेब्यू? दिग्गजों का दबाव और संजू सैमसन के फ्लॉप शो से बने समीकरण