
AUS vs ENG T20I Series: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज शुरू होने जा रही है। सीरीज के आगाज से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई टीम के दो तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन और जेवियर बार्टलेट चोटिल होने के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। बता दें कि नाथन एलिस पहले ही इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हो चुके हैं।
दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज के दौरान अपने वनडे डेब्यू मैच में छह विकेट चटकाने वाले महली बियर्डमैन की बाईं जांघ की मांसपेशियों (क्वाड्रिसेप्स) में हल्का खिंचाव आया है। वहीं, जेवियर बार्टलेट बाएं घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिली स्टेनलेक को टीम में शामिल किया है।
आईसीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, महली बियर्डमैन के ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में वापसी करने की उम्मीद है। हालांकि, जेवियर बार्टलेट की मैदान पर वापसी का फैसला आगे होने वाली मेडिकल जांच के बाद लिया जाएगा।
खबर अपडेट हो रही है..