क्रिकेट

Mitchell Starc: क्या मिचेल स्टार्क ने सबसे तेज गेंद फेंक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड? पर्थ में मची सनसनी  

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) के नाम सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड है।
2 min read
• •
Updated: 19 Oct 2025, 7:14 PM IST
Mitchell Starc
मिचेल स्टार्क, क्रिकेटर, ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit- IANS)

AUS vs IND 1st ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला गया। वर्षा प्रभावित इस मुकाबले को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से जीता। हालांकि भारत की इस जीत से कहीं अधिक चर्चा भारतीय पारी के पहले ओवर में मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) की वह गेंद रही, जिसे उन्होंने स्ट्राइक पर मौजूद रोहित शर्मा को डाली थी। स्क्रीन पर इस गेंद की रफ्तार 176.5 किमी प्रति घंटे लिखकर आई, जिससे पर्थ में हलचल बढ़ गई कि क्या पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (161.3 km/h) का रिकॉर्ड टूट गया है?

दरअसल, मिचेल स्टार्क की उस गेंद की रफ्तार 176.5 किमी प्रति घंटे लिखकर ही आई थी। इससे सोशल मीडिया पर स्क्रीन शॉट वायरल होने लगे, जिसमें कहा जाने लगा कि शोएब अख्तर का 22 साल पुरान रिकॉर्ड टूट गया है। हालाकि, यह आंकड़ा जल्द ही ठीक कर लिया गया। इसको लेकर अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्पीड गन में खराबी थी। दूसरी तरफ मिचेल स्टार्क इस गेंद की गति को क्रिकबज की तरफ से 140.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बताया गया।

पाकिस्तानी दिग्गज क्रिकेटर के नाम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वैसे पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) के नाम सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक तहलका मचा दिया था। शोएब अख्तर का यह रिकॉर्ड अब तक बरकरार है। उसके आसपास भी कोई गेंदबाज नहीं पहुंच पाया है।

भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में मिचेल स्टार्क ने 6 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट चटकाए, जिसमें एक मैडन ओवर भी शामिल है। मिचेल स्टार्क ने इस मैच में विराट कोहली को डक आउट किया । इस तरह मिचेल स्टार्क इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोहली को दो बार डक आउट करने वाले दूसरे गेंदबाज भी बन गए।

Updated on:
19 Oct 2025, 7:14 PM IST
Published on: