5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यह एक बड़ा तमाचा… सेमीफाइनल में फिर चोक होने पर छलका साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम का दर्द

SA vs NZ: टी20 वर्ल्‍ड कप के फाइनल में पहुंचने का मौका चूकने के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने कहा कि मैं बहुत निराश हूं। यह एक बड़ा तमाचा है। लेकिन, इसकी वजह से आखिर में हमें और मजबूत होकर आगे बढ़ना होगा और एक टीम के तौर पर बेहतर बनना होगा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Mar 05, 2026

SA vs NZ

साउथ अफ्रीकी कप्‍तान एडेन मार्करम। (फोटो सोर्स: IANS)

SA vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर पहले सेमीफाइनल में 9 विकेट से करारी हार के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका का सफर समाप्त हो गया है। इस करारी हार के बाद साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम काफी निराश नजर आए। फाइनल में पहुंचने का मौका चूकने के बाद मार्करम ने कहा कि वापस लय में आएं और एक ग्रुप और इंडिविजुअल्स के तौर पर इम्प्रूव करने की कोशिश करें और उम्मीद है कि यह आपको फ्यूचर के लिए अच्छी स्थिति में रखेगा। हां, फिर से बहुत निराश हूं। यह एक बड़ा तमाचा है।

'गेंद ठीक से बल्‍ले पर नहीं आ रही थी'

मैच के बाद मार्करम ने कहा कि मुझे लगता है कि आप शुरू के हालात देखें। उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। गेंद ठीक से बल्‍ले पर नहीं आ रही थी। कुछ गेंदें पिच पर रुक रही थीं और कुछ बहुत नीचे लग रही थीं। इससे रन बनाना काफी मुश्किल हो गया और इससे प्रेशर बना तो बदकिस्मती से उसी दबाव में हम विकेट गंवाते चले गए। इसलिए न्यूजीलैंड की गेंदबाजी यूनिट को पूरा श्रेय जाता है।

फिन एलन और टिम सीफर्ट की तारीफ की

सच कहूं तो 170 तक पहुंचना एक शानदार कोशिश थी। आधे समय तक हमें सच में लगा कि हमारे पास मौका है, लेकिन फिर जैसा कि टी20 क्रिकेट में होता है। पावरप्ले में उन्होंने अच्छी शुरुआत की और बदकिस्मती से हर बाउंड्री को नहीं बचा सके। फिर वहां से वापसी करना बहुत मुश्किल था। इसलिए हम फिन एलन की पारी, टिम सीफर्ट की पारी को बहुत क्रेडिट देते हैं, जिन्होंने खेल को जल्दी खत्म कर दिया। बदकिस्मती से हमारे लिए बुरी रात थी।

'190 तक पहुंचने की कोशिश करते तो शायद'

क्या अलग कर सकते थे? इस सवाल पर मार्करम ने कहा कि अभी कुछ कहना मुश्किल है। हम ग्रुप के तौर पर सोचेंगे। मुझे लगता है कि हमें उम्मीद थी कि विकेट बहुत अच्छा होगा। यह देखने में काफी अच्छा लग रहा था। बैट्समैन थोड़ा जल्दी एडजस्ट करते और शायद थोड़ा और पुराने तरीके से खेलते और 190 तक पहुंचने की कोशिश करते तो शायद गेम में बने रहते। नतीजे से निराश हूं, लेकिन इस ग्रुप के लोगों पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस पूरे कॉम्पिटिशन में बहुत अच्छा क्रिकेट खेला है और यह सच में एक बुरी शाम थी।

'यह एक बड़ा तमाचा…'

ग्रुप स्‍टेज में इतना अच्छा करने और फिर से लड़खड़ाने के बारे में आप क्या कहेंगे? मुझे लगता है कि सबसे पहले आपको इमोशंस को शांत होने देना चाहिए। एक बार जब वे शांत हो जाएं, तो हम एक ग्रुप के तौर पर चर्चा करेंगे और मैच को एनालाइज करेंगे और उन एरिया को ढूंढने की कोशिश करेंगे जहां बेहतर हो सकता था। वापस लय में आएं और एक ग्रुप और इंडिविजुअल्स के तौर पर इम्प्रूव करने की कोशिश करें और उम्मीद है कि यह आपको फ्यूचर के लिए अच्छी स्थिति में रखेगा। मैं बहुत निराश हूं। यह एक बड़ा तमाचा है। लेकिन, इसकी वजह से आखिर में हमें और मजबूत होकर आगे बढ़ना होगा और एक टीम के तौर पर बेहतर बनना होगा।