20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SA vs NZ Highlights: न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हरा फाइनल में बनाई जगह, फिन एलेन का ताबड़तोड़ शतक

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 12.5 ओवर में एक विकेट पर 173 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस तरह टीम फाइनल में पहुंच गई।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Mar 04, 2026

NZ vs SA

न्यूजीलैंड ने सलामी बल्लेबाज फिन एलेन ने तूफानी शतक लगाया (Photo - EspnCricInfo )

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने सलामी बल्लेबाज फिन एलेन के तूफानी शतक की मदद से दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ कीवी टीम ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह पक्की कर ली है।

न्यूजीलैंड के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला आसान नहीं था। दक्षिण अफ्रीका विश्व कप में अजेय रही थी। ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का भी सामना करना पड़ा था, लेकिन सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड बिल्कुल अलग दिखी और दक्षिण अफ्रीका पर एकतरफा जीत हासिल की।

मैच पर नजर डालें तो न्यूजीलैंड ने अहम टॉस जीता था और गेंदबाजी का करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका बड़ा स्कोर खड़ा करने में असफल रही। मार्को जानसेन के 30 गेंदों पर बनाए गए नाबाद 55 रनों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने 8 विकेट पर 169 रन बनाए थे।

फिन एलन और टिम साइफर्ट ने पहले विकेट के लिए 9.1 ओवर में 117 रन जोड़कर मैच कीवी टीम की झोली में डाल दिया। साइफर्ट 33 गेंदों पर 58 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन एलन नहीं रुके। एलन 33 गेंदों पर 10 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 100 रन बनाकर नाबाद रहे। यह टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक है। एलन के इस तूफानी शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाकर मैच जीता और फाइनल में जगह बनाई।

न्यूजीलैंड ने दूसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले टीम 2021 टी20 विश्व कप का फाइनल भी खेली थी। उस समय इंग्लैंड को हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में जगह बनाई थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए फाइनल में केन विलियमसन की कप्तानी वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 172 रन बनाए थे। विलियमसन ने 48 गेंद पर 85 रन की पारी खेली थी।

आरोन फिंच की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर के 53 और मिशेल मार्श के 77 रन की बदौलत 18.5 ओवर में 2 विकेट पर 173 रन बनाकर 8 विकेट से मैच अपने नाम किया और अपना पहला टी20 विश्व कप खिताब जीता।