5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 World Cup 2026: पाकिस्तानी खिलाड़ी की शर्मनाक हरकत, महिला स्टाफ के साथ की बदतमीजी, मैनेजर को मांगनी पड़ी माफी

श्रीलंका के कैंडी में एक होटल में रहने के दौरान एक पाकिस्तानी खिलाड़ी ने महिला स्टाफ के साथ बदतमीजी की। घटना के बाद टीम मैनेजर ने खिलाड़ी पर जुर्माना लगाया। यह घटना मेजबान श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के आखिरी सुपर 8 मैच से पहले हुई थी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Mar 05, 2026

Pakistan player not play in The Hundred

पाकिस्‍तानी क्रिकेटर। (फोटो सोर्स: IANS)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टी20 विश्व कप में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा था। टीम सुपर-8 से आगे नहीं जा सकी। विश्व कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम स्वदेश लौट चुकी है। इसी बीच एक ऐसी खबर आई है जिसने फील्ड पर लगातार शर्मनाक प्रदर्शन कर रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका के कैंडी में एक होटल में रहने के दौरान एक पाकिस्तानी खिलाड़ी ने महिला स्टाफ के साथ बदतमीजी की। घटना के बाद टीम मैनेजर ने खिलाड़ी पर जुर्माना लगाया। यह घटना मेजबान श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के आखिरी सुपर 8 मैच से पहले हुई थी। टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट के मुताबिक, "श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के आखिरी सुपर 8 मैच से पहले, पाकिस्तान वर्ल्ड कप टीम के एक खिलाड़ी ने एक महिला हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ बदतमीजी की।"

रिपोर्ट के मुताबिक, "स्टाफ ने मदद के लिए आवाज लगाई। होटल के दूसरे स्टाफ ने महिला स्टाफ की रक्षा की और मामले की जानकारी पाकिस्तान टीम के मैनेजर नवेद चीमा को दी। गोल्डन क्राउन होटल का टॉप मैनेजमेंट चाहता था कि इस मामले को सख्ती से निपटा जाए, लेकिन चीमा ने खिलाड़ी की तरफ से माफी मांगी और उस पर गलत व्यवहार के लिए जुर्माना लगाया।" आरोपी खिलाड़ी के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की डिसिप्लिनरी कमिटी के सामने भी पेश होने की संभावना है और उसे और सजा मिल सकती है।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों और बैकरूम स्टाफ का टूर पर गलत व्यवहार का इतिहास रहा है। युवा बल्लेबाज हैदर अली को पिछले साल मैनचेस्टर पुलिस ने पाकिस्तान शाहीन के इंग्लैंड दौरे पर एक लड़की के साथ रेप के आरोप में गिरफ्तार किया था। हैदर कोर्ट में पेश हुआ था, लेकिन सबूतों के अभाव में उसे रिहा कर दिया गया था। पाकिस्तान टीम के मसाजर मलंग अली पर भी कुछ साल पहले मलेशिया दौरे पर एक महिला स्टाफ के साथ गलत व्यवहार करने के लिए रिपोर्ट की गई थी, और उस पर जुर्माना लगाया गया था।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप