5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप में जब पहली बार भिड़े थे भारत और इंग्लैंड, हुआ था कुछ ऐसा, दुनिया आज तक नहीं भूल पाई वह मुक़ाबला

भारत और इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप में पांच बार आमना-सामना आई हैं। जिसमें से तीन मैच भारत ने जीते हैं, वहीं दो में इंग्लैंड को जीत हासिल हुई है। ऐसे में यह मुक़ाबला भी कांटे की टक्कर का होने वाला है। लेकिन क्या आप जानते हैं जब पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड का सामना हुआ था तब भारत ने इंग्लैंड को बुरी तरह हराया था।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Mar 05, 2026

T20 World Cup 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से रौंदा था (photo - IANS)

India vs England, T20 world Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुक़ाबला गत चैम्पियन भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मुक़ाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। यह लगातार तीसरी बार है जब दोनों टीमें एक दूसरे से टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भीड़ रही हैं।

दो बार सेमीफ़ाइनल में भीड़ चुके हैं भारत और इंग्लैंड

इससे पहले 2022 और 2024 में दोनों का सामना हो चुका है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों मुक़ाबले एक तरफा थे, 2022 में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 10 विकेट से रौंदा था। वहीं 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराया था।

टी20 वर्ल्ड कप में कितनी बार आए आमने-सामने

भारत और इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप में पांच बार आमना-सामना आई हैं। जिसमें से तीन मैच भारत ने जीते हैं, वहीं दो में इंग्लैंड को जीत हासिल हुई है। ऐसे में यह मुक़ाबला भी कांटे की टक्कर का होने वाला है। लेकिन क्या आप जानते हैं जब पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड का सामना हुआ था तब भारत ने इंग्लैंड को बुरी तरह हराया था।

2007 में पहली बार भिड़े थे

टी20 वर्ल्ड कप 2007 का 21वां मुक़ाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। दक्षिण अफ्रीका के डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेले गए इस मुक़ाबले में भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह का बल्ला इस कदर चला कि पूरी दुनिया आज तक उस मुक़ाबले को नहीं भूल पाई है। युवराज ने इस मुक़ाबले में एक ही ओवर में छह छक्के जड़े थे। इन छक्कों की मदद से युवराज ने मात्र 12 गेंद पर अर्धशतक भी बनाया था। यह उस समय टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज शतक था। युवराज ने उस मुक़ाबले में 16 गेंद पर सात छक्के और तीन चौके की मदद से 58 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को छह गेंद पर छह छक्के मारे थे।

युवराज सिंग ने जड़े थे छह छक्के

इस मुक़ाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 218 रन बनाए थे। युवराज के अलावा सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने 41 गेंद पर 58 और वीरेंद्र सहवाग ने 52 गेंद पर 68 रनों अक योगदान दिया था। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 200 रब ही बना पाई और 18 रन से मुक़ाबला हार गई। इंग्लैंड के लिए विक्रम सौलंकी ने 31 गेंद पर 41 और केविन पीटरसन ने 23 गेंद पर 39 रन बनाए। भारत के लिए तेज गेंदबाज इरफान पठान ने तीन और आरपी सिंह ने दो विकेट झटके थे।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप