5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल के विजेता को लेकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी

Prediction for India vs England: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर राशिद लतीफ ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में भारत बनाम इंग्‍लैंड सेमीफाइनल के विजेता को लेकर बड़ी भविष्‍यवाणी की है। उन्‍हें लगता है कि सेमीफाइनल में भारत के पास कोई मौका नहीं है। इंग्लैंड जीतेगा और फाइनल खेलेगा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Mar 05, 2026

Prediction for India vs England

भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव और इंग्‍लैंड के कप्‍तान हैरी ब्रूक। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/ICC)

Prediction for India vs England: टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में आज 5 मार्च को भारत और इंग्‍लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया को खिताब जीतने का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ को ऐसा कतई नहीं लगता है। उन्‍होंने भारत बनाम इंग्लैंड मैच को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है, जो हर भारतीय फैंस को नागंवार गुजरेगी। एक पाकिस्तानी न्यूज शो में बात करते हुए लतीफ ने कहा कि इंग्लैंड सेमीफाइनल में भारत को हराकर फाइनल में पहुंचेगा और न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।

भारत के पास है 3-2 की बढ़त

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की इंग्लैंड पर 3-2 की बढ़त है। दोनों टीमें पहली बार पहले एडिशन में आमने-सामने थीं, जिसे भारत ने 18 रन से जीता था। इस मैच में युवराज सिंह ने एक ओवर में छह छक्के भी मारने का रिकॉर्ड भी बनाया था। फिर 2009 एडिशन में भारत 3 रन पीछे रह गया था। 2012 में भारत ने इंग्लैंड को 90 रन से हराया। 10 साल बाद इंग्लैंड ने भारत को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फिर दो साल बाद 2024 में रोहित शर्मा की लीडरशिप में भारत ने हार का बदला ले लिया।

इंग्लैंड सेमीफाइनल जीतेगा - राशिद लतीफ

शो में लतीफ ने कहा कि इंग्लैंड सेमीफाइनल जीतेगा। वे मुश्किल हालात से आ रहे हैं और 2-3 बल्‍लेबाज कामयाब रहे हैं। उन्हें इसी की जरूरत है और उनका मिडिल ऑर्डर मजबूत है। उन्होंने आगे कहा कि इंग्लैंड इन हालात को अच्छी तरह जानता है। अगर इंग्लैंड का सिर्फ एक खिलाड़ी भी अच्छा परफॉर्म करता है तो भी भारत को हारने के लिए वह काफी होगा।

बता दें कि इंग्लैंड का सेमीफ़ाइनल तक का सफ़र हिम्मत से भरा रहा है। उन्हें मुश्किल हालात में वापसी करके जीत हासिल करनी पड़ी, जिसमें नेपाल और पाकिस्तान के खिलाफ मैच भी शामिल हैं, जहां उन्हें सब्र दिखाना पड़ा। उन्होंने सुपर-8 स्टेज में न्यूजीलैंड को भी हराया।

हैरी ब्रूक ने दी ये चेतावनी

मैच से पहले बात करते हुए इंग्लैंड के कप्‍तान हैरी ब्रूक ने कहा कि हमने कड़े मैच जीते हैं, जो वर्ल्ड कप में बहुत जरूरी साबित होते हैं और गेम के आखिरी हिस्सों में जाने के लिए हमारे पास बहुत कॉन्फिडेंस है।

उन्‍होंने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि कॉम्पिटिशन जीतने के लिए हमें एक परफेक्ट गेम की जरूरत है। हमने जो गेम जीते हैं, वे कहीं से भी परफेक्ट नहीं थे और फिर भी हम उनमें से कुछ में आसानी से जीत हासिल करने में कामयाब रहे और फिर दूसरे गेम में कड़ा मुकाबला किया। यह बस वह एकता है जो हमें जीत दिलाने में कामयाब रही, वह विश्वास जो सभी ने पूरे गेम में दिखाया और वह शांति जो हमने तब दिखाई जब बॉलर टॉप पर थे।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप