क्रिकेट

AUS vs PAK: T20 World Cup 2024 से बाहर होने वाली पाकिस्तान अब मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया को देगी चुनौती, जानें कब होगा मुकाबला

AUS vs PAK T20I Series 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले दौर में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद बाहर होने वाली पाकिस्तान अब अपना अगला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला मेलबर्न में खेलेगी।
less than 1 minute read
AUS vs PAK Schedule

AUS vs PAK T20 and ODI Series 2024 Schedule: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के पहले दौर से बाहर होने वाली पाकिस्तान की टीम अब सीधे नवंबर में मैदान पर उतरेगी। ग्रुप A के पहले मुकाबले में यूएसएस ने मात खाने वाली पाकिस्तान अपने दूसरे मैच में भारत से हार गई। इसके बाद कनाडा के खिलाफ बाबर आजम एंड कंपनी ने जीत तो हासिल की लेकिन आयरलैंड और अमेरिका के मैच के ड्रॉ होते ही वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो गई। अब पाकिस्तान की टीम अगली बार मेलबर्न में खेलते हुए दिखेगी।

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज नवंबर में खेली जाएगी। इस सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर को होगी। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा वनडे एडिलेड और तीसरा वनडे पर्थ में खेला जाएगा। 14 नवंबर को ब्रिसबेन में टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी। दूसरा टी20 सिडनी और तीसरा टी20 होबार्ट में खेला जाएगा।

AUS vs PAK 2024 सीरीज का पूरा शेड्यूल

04 नवंबर 2024, सोमवार: पहला वनडे- मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड
08 नवंबर 2024, सोमवार: दूसरा वनडे- एडिलेड ओवल, एडिलेड
10 नवंबर 2024, सोमवार: तीसरा वनडे- पर्थ क्रिकेट स्टेडियम

14 नवंबर 2024, सोमवार: पहला टी20- द गाबा, ब्रिसबेन
16 नवंबर 2024, सोमवार: दूसरा टी20- सिडनी क्रिकेट ग्राउंड
18 नवंबर 2024, सोमवार: तीसरा टी20- वेलेरीव ओवल, होबार्ट

Updated on:
17 Jun 2024 09:26 pm
Published on:
17 Jun 2024 09:26 pm
Also Read
View All
कुलदीप यादव को बार-बार भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर पूर्व दिग्गज ने चेताया, बताया श्रीलंका में खिलाना क्यों जरूरी?

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान