15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs PAK: क्या पाकिस्तान के खिलाफ जीत या हार से भारत को सुपर 8 में पड़ेगा कोई फर्क?

यह सीडिंग पहले से फिक्स है, इसलिए ग्रुप स्टेज में भारत-पाकिस्तान मैच की जीत-हार से सुपर 8 में दोनों टीमों के ग्रुप में कोई बदलाव नहीं होगा। अगर दोनों टीमें सुपर 8 में पहुंचती हैं, तो भारत ग्रुप X में और पाकिस्तान ग्रुप Y में खेलेंगे। ग्रुप स्टेज पोजीशन का सुपर 8 ग्रुप असाइनमेंट पर कोई फर्क नहीं पड़ता, यह प्री-डिटर्माइंड है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Feb 15, 2026

Pakistan Boycott

भारत बनाम पाकिस्‍तान मैच का नजारा। (फोटो सोर्स: IANS)

India vs Pakistan, T20 world cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुक़ाबला भारत और पाकिस्तान के बीच कल यानि रविवार 15 फरवरी को खेला जाएगा। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। भारत ने अपने ग्रुप स्टेज के शुरुआती दोनों मैच यूएसए और नामीबिया के खिलाफ बड़े अंतर से जीते हैं। वहीं पाकिस्तान ने भी यूएसए और नीदरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की है। ऐसे में क्या इस मैच की हार जीत का दोनों टीमों में कोई असर होगा या नहीं? आइए जानते हैं इस खबर के माध्यम से।

हार जीत से कोई फर्क नहीं पड़ेगा

भारत और पाकिस्तान में जो भी टीम जीतेगी वह ग्रुप ए की टॉपर बन जाएगी और सीधे - सीधे सुपर 8 में जगह बना लेगी। वहीं हारने वाली टीम के पास एक और मौका होगा। सुपर 8 में दोनों टीमें किस ग्रुप का हिस्सा होंगी इसका इस मैच की हार जीत से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। क्योंकि आईसीसी ने टूर्नामेंट से पहले ही सुपर 8 के ग्रुप्स की सीडिंग तय कर रखी है, जो आईसीसी टी20 रैंकिंग्स पर आधारित है। इसमें:

  • ग्रुप X (या ग्रुप 1): भारत (X1), ऑस्ट्रेलिया (X2), वेस्ट इंडीज (X3), साउथ अफ्रीका (X4)।
  • ग्रुप Y (या ग्रुप 2): इंग्लैंड (Y1), न्यूजीलैंड (Y2), पाकिस्तान (Y3), श्रीलंका (Y4)।

यह सीडिंग पहले से फिक्स है, इसलिए ग्रुप स्टेज में भारत-पाकिस्तान मैच की जीत-हार से सुपर 8 में दोनों टीमों के ग्रुप में कोई बदलाव नहीं होगा। अगर दोनों टीमें सुपर 8 में पहुंचती हैं, तो भारत ग्रुप X में और पाकिस्तान ग्रुप Y में खेलेंगे। ग्रुप स्टेज पोजीशन का सुपर 8 ग्रुप असाइनमेंट पर कोई फर्क नहीं पड़ता, यह प्री-डिटर्माइंड है।

पाकिस्तान को स्पिनरों पर भरोसा

पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट और फैंस का दावा है कि अपने स्पिनरों शादाब खान, उस्मान तारिक और अबरार अहमद के दम पर वे रविवार को भारत के खिलाफ भी जीत दर्ज करेंगे। पाकिस्तान को अपने दावे के पहले इस हकीकत को नहीं भूलना चाहिए कि उनकी टीम के पास हमेशा से स्पिनर रहे हैं। इसके बावजूद टी20 में उसका प्रदर्शन भारत के सामने बेहद साधारण रहा है।

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में जीते हैं इतने मैच

टी20 विश्व कप इतिहास की बात करें तो दोनों देशों के बीच अब तक 8 मैच खेले गए हैं। भारतीय टीम ने 6 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है। 1 मैच का परिणाम नहीं आया है। भारत ने पाकिस्तान को हराकर ही टी20 विश्व कप 2007 का खिताब जीता था। पाकिस्तान को एकमात्र जीत टी20 विश्व कप 2021 में मिली थी। ओवर ऑल टी20 में भारत और पाकिस्तान 17 बार एक दूसरे के सामने आए हैं। भारतीय टीम ने 13 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 3 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं। एक मैच टाई रहा है।

हाल ही में एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को तीन बार हराया। इन आंकड़ों को देखने के बाद भारत के सामने पाकिस्तान कहीं भी स्टैंड नहीं करता। इसके बावजूद भारत-पाकिस्तान मैच को महामुकाबला कहना सिर्फ हाइप बनाने का जरिया हो सकता है। क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। खासकर, टी20 में कोई भी टीम किसी को हरा सकती है, लेकिन आंकड़े भारत के पक्ष में हैं और विश्व कप में 6-1 का रिकॉर्ड अगले मैच के बाद 7-1 का हो जाए तो इसमें हैरानी नहीं होनी चाहिए।