
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला। (फोटो सोर्स: एक्स@ICC)
T20 World Cup Super-8 Scenario after IND vs PAK: पाकिस्तान के बॉयकॉट के ड्रामे के बाद आखिरकार आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दिन आ ही गया। यह सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर मुकाबला है, जिसमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। आज इनमें से जो भी टीम जीतेगी वह सुपर-8 राउंड के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। इस बड़े मुकाबले के साथ ही आज दो और मैच भी होने वाले हैं, जिसके बाद सुपर-8 की करीब आधी तस्वीर साफ हो जाएगी। आज दो टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी तो दो अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी। आइये इन मैचों से पहले आपको इसका पूरा गणित बताते हैं।
भारत टी20 वर्ल्ड कप में 7-1 के रिकॉर्ड के साथ पाकिस्तान पर अपनी पुरानी बढ़त को जारी रखना चाहेगा। वे इस मुकाबले में फेवरेट के तौर पर उतरेंगे, लेकिन चुनौती कोलंबो के हालात के हिसाब से ढलने की होगी। पाकिस्तान के पास हालात का फायदा उठाने का मौका होगा और वह एशिया कप 2025 में मिली तीन हार का बदला लेना चाहेगा। इनमें से जो भी जीतेगा वह सुपर-8 में जगह बना लेगा और हारने वाली टीम को अगले मैच का इंतजार करना होगा।
टी20 वर्ल्ड कप के संडे ब्लॉकबस्टर में आज पहला मुकाबला ग्रुप सी में वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज अपने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर चार अंक के साथ शीर्ष पर है। आज का मुकाबला जीतते ही वह सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर लेगी। जबकि नेपाल अपने दोनों मैच गंवाकर बगैर खाता खोले आखिरी पायदान पर है। इस मैच को हारते ही वह आधिकारिक रूप से टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
टूनामेंट में आज दूसरा मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका और नामीबिया के बीच खेला जाएगा। यूएसए की टीम तीन में से दो हार और दो अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। यह उसका आखिरी मुकाबला है। अगर वह जीत लेती है तो रेस में बनी रहेगी और नामीबिया लगातार तीसरी हार के चलते बाहर हो जाएगी। अगर यूएसए हारती है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आज अब तक का सबसे बड़ा ब्रॉडकास्ट होगा। भारत बनाम पाकिस्तान समेत तीनों मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग आप JioHotstar ऐप पर देख सकते हैं। वहीं, टीवी लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल्स पर विभिन्न भाषाओं में देख सकते हैं।
Published on:
15 Feb 2026 11:25 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 World Cup 2026
