क्रिकेट

क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ कुछ ऐसा कि रोकना पड़ा ऑस्ट्रेलिया-पाक टेस्‍ट, हंसते-हंसते लोटपोट हुए खिलाड़ी

AUS vs PAK 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच एमसीजी में खेला जा दूसरा टेस्ट कुछ देर के लिए अचानक रोकना पड़ा। जब वजह खिलाडि़यों को पता चली तो वह हंसने लगे। क्रिकेट के इतिहास में ये पहली बार है, जब इस वजह से मैच रोकना पड़ा है।
2 min read
aus_vs_pak.jpg

AUS vs PAK 2nd Test: मैदान पर कई बार आपने तूफान तो कई बार मधुमक्खियों के आने से मैच रुकते देखा होगा, लेकिन क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब थर्ड अंपायर के सीट पर नहीं होने की वजह से मैच रोकना पड़ा है। क्रिकेट के इतिहास की ये सबसे अनोखी घटना ऑस्‍ट्रेलिया बनाम पाकिस्‍तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट मैच के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर घटी है। जब मैदान पर मौजूद खि‍लाडि़यों को मैच रोकने की वजह पता चला तो खिलाड़ी हंसने लगे, क्‍योंकि उन्‍होंने भी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में ये पहली बार देखा था।


दरअसल, ऑस्‍ट्रेलिया और पाकिस्‍तान के बीच दूसरे टेस्‍ट के तीसरे दिन लंच के बाद अंपायर के साथ पाकिस्‍तान की टीम फिल्डिंग और ऑस्‍ट्रेलिया के बल्‍लेबाज बल्‍लेबाजी के लिए तैयार थे। इसी बीच मैदान पर मौजूद अंपायरों ने मैच रोक दिया, क्‍योंकि थर्ड अंपायर के अपनी सीट पर नहीं थे। थर्ड अंपायर के सीट पर नहीं होने के चलते स्थिति काफी हास्यपद बन गई।

लिफ्ट में फंस गए थर्ड अंपायर

बताया गया कि लंच के बाद थर्ड अंपायर अपनी सीट पर आ ही रहे थे कि अचानक वह लिफ्ट में फंस गए। इस कारण उन्‍हें अपनी सीट पर आने में थोड़ी देर हो गई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, फैंस इस अनोखी घटना पर जमकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें :कोहली ने स्‍टुअर्ट के टोटके से गिराया साउथ अफ्रीका का विकेट, ब्रॉड ने दिया मजेदार रिएक्शन


एक नजर मैच पर

मैच की बात करें तो ऑस्‍ट्रेलिया ने दूसरी पारी में चार विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं। अब उसके पास 150 रनों की बढ़त हो गई है। ऑस्ट्रेलिया ने अपली पारी में मार्नस लाबुशेन के अर्धशतक की बदौलत 318 रन बनाए थे। इसके बाद पाकिस्तान की पूरी टीम पहली पारी में 264 रन ही बना सकी थी और ऑस्‍ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 54 रन की बढ़त मिली थी।

यह भी पढ़ें :क्रिकेटर से ठग बना मृणांक गिरफ्तार, होटल ताज पैलेस को लूटा, ऋषभ पंत को भी नहीं बख्‍शा

Published on:
28 Dec 2023 10:12 am
Also Read
View All
Eng vs Ind: जसप्रीत बुमराह के बाहर होते ही भारतीय गेंदबाजों की जमकर हुई कुटाई, गुरनूर बराड़ के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

Eng vs Ind 3rd ODI: बेन डकेट ने खेली ऐतिहासिक शतकीय पारी, लॉर्ड्स में भारत के सामने रखा 388 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य

भारत के अंडर-19 वर्ल्‍ड कप विजेता मनजोत कालरा को रिमांड पर भेजा, मैच फिक्सिंग के लिए खिलाड़ियों को दिया था लाखों का ऑफर

Eng vs Ind: जैकब बेथेल और बेन डकेट ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी कर तोड़ डाला 46 साल पुराना रिकॉर्ड

वनडे वर्ल्‍ड कप 2023 के बाद वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह आखिर क्यों हुए लॉर्ड्स वनडे से बाहर? सोशल मीडिया पर उठे सवाल