20 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत के अंडर-19 वर्ल्‍ड कप विजेता मनजोत कालरा को रिमांड पर भेजा, मैच फिक्सिंग के लिए खिलाड़ियों को दिया था लाखों का ऑफर

Manjot Kalra remanded: लंका प्रीमियर लीग (LPL 2026) में मैच फिक्सिंग के लिए श्रीलंकाई खिलाड़ियों को लाखों का ऑफर देने के आरोप में भारत के अंडर-19 वर्ल्‍ड कप विजेता मनजोत कालरा को कोर्ट ने 31 जुलाई तक के लिए रिमांड पर भेज दिया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 19, 2026

Manjot Kalra remanded

श्रीलंका पुलिस गिरफ्त में मनजोत कालरा। (फोटो सोर्स: cricbuzz)

Manjot Kalra remanded till July 31: लंका प्रीमियर लीग (LPL 2026) में मैच फिक्सिंग और करप्शन केस में
फंसे भारत के पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर और जाफना किंग्स के को-ओनर मनजोत कालरा को बड़ा झटका लगा है। कोलंबो की एक कोर्ट ने कालरा को 31 जुलाई तक के लिए रिमांड पर भेज दिया। ये कार्यवाही एलपीएल से जुड़े एक कथित करप्शन केस में उनकी गिरफ्तारी के एक दिन बाद की गई है।

दुनिथ वेल्लालागे और अविष्का फर्नांडो जैसे प्‍लेयर्स को दिया था ऑफर

स्‍थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने कोर्ट को बताया कि मनजोत कालरा ने कथित तौर पर लंका प्रीमियर लीग के मैचों को प्रभावित करने के लिए श्रीलंकाई खिलाड़ियों से संपर्क किया था। कालरा ने भानुका राजपक्षे, दुनिथ वेल्लालागे और अविष्का फर्नांडो से को 30,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 28,88,565 रुपये) से ज्‍यादा का ऑफर दिया था। इन्वेस्टिगेटर्स ने अदालत को यह भी बताया कि उनके पास सबूत के तौर पर फोन पर हुई बातचीत के साथ और वीडियो रिकॉर्डिंग भी हैं।

लंका प्रीमियर लीग 2026 के ओपनिंग मैच से पहले ही हुए थे गिरफ्तातार

वहीं, मनजोत कालरा के वकीलों ने आरोपों से इनकार किया है। कोर्ट ने आदेश दिया कि जांच जारी रहने तक वह 31 जुलाई तक कस्टडी में रहेंगे। इस मामले में श्रीलंका क्रिकेट ने कहा है कि वह देश की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट को पूरा सहयोग दे रहे हैं। ज्ञात हो कि कालरा को 16 जुलाई को लंका प्रीमियर लीग 2026 के ओपनिंग मैच से कुछ घंटे पहले ही श्रीलंका पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

'मनजोत कालरा के रिश्वत देने का कोई सबूत नहीं हैं'

माना जा रहा है कि क्रिकेटरों ने इस बातचीत को रिकॉर्ड भी किया था। लेकिन, इन सबके बावजूद कालरा के वकील ने सभी आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि मनजोत कालरा के रिश्वत देने का कोई सबूत नहीं है। उन्‍होंने बताया कि भारत को सम्मान के साथ रिप्रेजेंट करने का मौका मिलने के बाद कालरा भारतीय खेल से जुड़े लोगों से उम्मीद की जाने वाली जिम्मेदारी और ईमानदारी को पूरी तरह समझते हैं। वह अपने पूरे करियर में उन मूल्यों को बनाए रखने के लिए कमिटेड रहे हैं।