20 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने बेन डकेट और जैकब बेथेल के बाद किया कमाल, लॉर्ड्स में पहली बार बना खास रिकॉर्ड

Eng vs Ind 3rd ODI Match Highlights: लॉर्ड्स में खेले जा रहे वनडे सीरीज के निर्णायक मुकाबले में बेन डकेट और जैकब बेथेल की शतकीय साझेदोरी के बाद भारत की ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच शतकीय साझेदारी हुई है। लॉर्ड्स में वनडे क्रिकेट के इतिहास में ये पहली बार हुआ है, जब दोनों ओर से पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 19, 2026

Eng vs Ind 3rd ODI Match Highlights

इंग्‍लैंड के खिलाफ शतकीय साझेदारी करने के बाद हाथ मिलाते रोहित शर्मा और शुभमन गिल। (फोटो सोर्स: IANS)

England vs India 3rd ODI Match Highlights: भारत और इंग्‍लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का फाइनल मुकाबला रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्‍लैंड ने जैकब बेथेल और बेन डकेट की शतकीय साझेदारी के दम पर भारत के सामने 388 रनों का लक्ष्‍य रखा है। इसके जवाब में भारत की ओर से शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ते हुए पहले विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी करते हुए लॉर्ड्स में इतिहास रच दिया है।

लॉर्ड्स में पहली बार दोनों टीमों की 100+ रन की ओपनिंग पार्टनरशिप

बता दें कि प्रतिष्ठित लॉर्ड्स के मैदान पर यह पहली बार है, जब किसी वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच 100+ रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई है। इंग्‍लैंड की ओर से जहां बेन डकेट और जैकब बेथेल के बीच 192 रनों की रिकॉर्ड ब्रेकिंग साझेदारी हुई थी, तो वही भारत की ओर से भी रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच 147 रनों की साझेदारी हुई है।

रोहित-विराट की जोड़ी का 400वां अंतरराष्ट्रीय मैच

रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने तीसरे वनडे में इतिहास रच दिया है। यह एक साथ 400 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गई है। वैश्विक स्तर पर शीर्ष-4 जोड़ियां श्रीलंकाई खिलाड़ियों की हैं। कुमार संगकारा-महेला जयवर्धने की जोड़ी इस मामले मे शीर्ष पर है, जिसने 550 मैच खेले।

दुनिया की छठी जोड़ी

वहीं, तिलकरत्ने दिलशान-महेला जयवर्धने की जोड़ी ने 426, कुमार संगकारा-तिलकरत्ने दिलशान की जोड़ी ने 418 और सनथ जयसूर्या-मुथैया मुरलीधरन की जोड़ी ने 408 मैच एक साथ खेले थे। इस लिस्ट में 5वें नंबर पर जैक्स कैलिस-मार्क बाउचर की जोड़ी है, जिसने 407 मैच खेले थे। रोहित-कोहली की जोड़ी छठे पायदान पर है, तो 7वें नंबर सचिन तेंदुलकर-राहुल द्रविड़ की जोड़ी है, जिसने 391 मुकाबले साथ खेले थे।

लॉर्ड्स में वनडे क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारियां

साझेदारीविकेटबल्लेबाजविरोधीसाल
226चौथाएंड्रयू स्ट्रॉस – एंड्रयू फ्लिंटॉफ (इंग्लैंड)वेस्टइंडीज2004
213तीसराग्राहम हिक – नील फेयरब्रदर (इंग्लैंड)वेस्टइंडीज1991
202दूसराग्राहम गूच – डेविड गावर (इंग्लैंड)ऑस्ट्रेलिया1985
192पहलाबेन डकेट – जैकब बेथेल (इंग्लैंड)भारत2026*