20 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

IND vs ENG: रोहित शर्मा के धमाकेदार शतक के बावजूद हारी टीम इंडिया, लॉर्ड्स में हुईं 2 बड़ी चूक

IND vs ENG 3rd ODI Highlights: लॉर्ड्स में भारतीय टीम को 27 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में एक बार फिर बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करना टीम इंडिया को भारी पड़ा।
2 min read
Google source verification
Virat Kohli

विराट कोहली (फोटो- IANS)

India vs England 3rd ODI Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला लॉर्ड्स में खेला गया, जहां इंग्लैंड ने हाई-स्कोरिंग मुकाबले में 27 रन से जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने न सिर्फ सीरीज पर कब्जा किया, बल्कि 8 साल बाद भारतीय टीम को वनडे सीरीज में भी हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 387 रन बनाए। 388 रन के लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम 50 ओवर में 7 विकेट पर 360 रन ही बना सकी।

लॉर्ड्स में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

रोहित शर्मा ने शतक जड़ा और 138 रन बनाकर आउट हुए, तो शुभमन गिल ने 77 और विराट कोहली ने 74 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा लॉर्ड्स में पहली बार वनडे क्रिकेट में शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बने, तो विराट कोहली ने भी इस मैदान पर पहली बार अर्धशतक लगाया। लेकिन इसके बाद मिडिल ऑर्डर के खराब प्रदर्शन की वजह से भारतीय टीम 27 रन लक्ष्य से दूर रह गई। ईशान किशन 14, श्रेयस 0, केएल राहुल 12 और अक्षर पटेल 2 रन बनाकर आउट हो गए।

इस मुकाबले में एक बार फिर बैटिंग ऑर्डर में परिवर्तन करना टीम इंडिया पर भारी पड़ा। ईशान किशन को श्रेयस अय्यर से ऊपर भेजने का फैसला फिर से फ्लॉप हुआ। जिसकी वजह से न ईशान कुछ खास कर पाए और न श्रेयस अय्यर का खाता खुला।

इससे पहले इंग्लैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बेन डकेट ने 135 गेंद में 141 रन की पारी खेली, तो जैकब बेथेल ने 93 गेंद में 91 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 192 रन की साझेदारी की। 30 ओवर तक भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसते रहे। 31वें ओवर में पहली सफलता प्रसिद्ध कृष्ण ने दिलाई। इसके बाद जो रूट ने आकर आक्रामक बल्लेबाजी की और नाबाद 48 गेंद में 74 रन ठोक डाले। प्रिंस यादव ने 44वें ओवर में बेन डकेट को आउट किया, लेकिन आखिरी 10 ओवर में इंग्लैंड ने 120 से ज्यादा रन बना दिए, जो भारतीय टीम पर भारी पड़े।

किन 2 वजहों से हारी टीम इंडिया?

इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 360 रन बनाए लेकिन मिडिल ऑर्डर के खराब प्रदर्शन और गेंदबाजी की दौरान आखिरी 10 ओवर में 120 रन से ज्यादा खर्च करना टीम इंडिया की हार की वजह रही।