20 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Eng vs Ind: जसप्रीत बुमराह के बाहर होते ही भारतीय गेंदबाजों की जमकर हुई कुटाई, गुरनूर बराड़ के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

Gurnoor Brar unwanted record: इंग्लैंड की टीम ने जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में भारतीय गेंदबाजों की लॉर्ड्स में जमकर धुनाई की है। गुरनूर बराड़ भारत के सबसे महंगे गेंदबाज रहे, उन्‍होंने बिना कोई विकेट 97 रन लुटा दिए और अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज करा लिया।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 19, 2026

Gurnoor Brar unwanted record

भारतीय गेंदबाज गुरनूर बराड़ अंपायर से अपील करते हुए। (फोटो सोर्स: IANS)

Gurnoor Brar unwanted record in an ODI: इंग्लैंड ने रविवार को भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में निर्धारित 50 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 387 रन का विशाल स्‍कोर बनाया है। यह लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे फॉर्मेट का सबसे बड़ा टोटल है। इसके साथ ही वनडे फॉर्मेट में भी यह उसका सबसे बड़ा स्कोर है। जसप्रीत बुमराह के बगैर इस मैच में उतरे भारतीय गेंदबाजी विभाग की जमकर धुनाई हुई है। गुरनूर बराड़ सबसे ज्‍यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज रहे, जिनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।

बुमराह के बाहर होते ही खुली भारतीय गेंदबाजी विभाग की पोल

भारत बनाम इंग्‍लैंड वनडे सीरीज में जसप्रीत बुमराह ने 2023 के वनडे वर्ल्‍ड कप के बाद वापसी की थी। उन्‍होंने एजबेस्‍टन में पहले ही मैच में भारतीय गेंदबाजी विभाग की कमान संभालते हुए इंग्‍लैंड को 258 रन के स्‍कोर पर रोका था, जिसके बाद भारत ने चार विकेट खोकर लक्ष्‍य को आसानी से हासिल करते हुए छह विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद दूसरे मैच में भारतीय बल्‍लेबाज सिर्फ 233 रन स्‍कोर बोर्ड पर टांग पाए और इंग्‍लैंड ने आसान जीत दर्ज की। तीसरे वनडे में बुमराह चोट के चलते उपलब्‍ध नहीं थे। इसका मेजबान टीम ने पूरा फायदा उठाते हुए भारतीय गेंदबाजों की जमकर कुटाई की।

वनडे में भारत के खिलाफ 41वें से 50वें ओवर के बीच सबसे ज्यादा रन

रनटीमस्थानसाल
144दक्षिण अफ्रीकावानखेड़े2015
135दक्षिण अफ्रीकाजोहानिसबर्ग2013
126इंग्लैंडलॉर्ड्स2026*
124श्रीलंकाकिंग्स्टन2013

गुरनूर बराड़ ने लुटा दिए 97 रन

भारत बनाम इंग्‍लैंड तीसरे वनडे में अक्षर पटेल को छोड़ दिया जाए तो बाकी सबकी खूब पिटाई हुई है। ये इस सीरीज में पहली बार था, जब भारतीय टीम अपने मुख्‍य गेंदबाज बुमराह की अनुपस्थिति में भी पांच गेंदबाजों के साथ उतरी। अक्षर ने अपने 10 ओवर में बगैर कोई विकेट लिए 61 रन दिए। वहीं, प्रसिद्ध कृष्‍णा ने 69 रन देकर दो विकेट, अर्शदीप सिंह ने बगैर कोई विकेट 72 रन, प्रिंस यादव ने एक विकेट लेकर 79 रन और गुरनूर बराड़ ने अपने 10 ओवर के स्‍पेल में बगैर कोई विकेट 97 रन लुटा डाले।

वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे महंगे गेंदबाजी स्पेल

गेंदबाजगेंदबाजीविरोधीस्थानसाल
भुवनेश्वर कुमार1/106 (10 ओवर)दक्षिण अफ्रीकावानखेड़े2015
विनय कुमार1/102 (9 ओवर)ऑस्ट्रेलियाबेंगलुरु2013
गुरनूर बरार0/97 (10 ओवर)इंग्लैंडलॉर्ड्स2026
भुवनेश्वर कुमार1/92 (10 ओवर)न्यूजीलैंडकानपुर2017

लॉर्ड्स में इंग्लैंड का सबसे बड़ा टोटल

लॉर्ड्स में इससे पहले सबसे बड़ा वनडे टोटल इंग्लैंड के नाम ही दर्ज था, जब उसने 1975 में भारत के खिलाफ ही 4 विकेट के नुकसान पर 334 रन बनाए थे। वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम 2005 में इंग्लैंड के खिलाफ यहां 8 विकेट खोकर 330 का स्कोर बना चुकी है। इंग्लैंड की टीम यहां 2017 मे आयरलैंड के खिलाफ वनडे में 6 विकेट के नुकसान पर 328 रन भी बना चुकी है। जबकि भारत का सबसे बड़ा स्‍कोर यहां 326/8 है, जो उसने 2002 में मेजबान इंग्‍लैंड के खिलाफ ही बनाया था।