
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह। (फोटो सोर्स: एक्स@/BCCI)
Jasprit Bumrah ruled out of lords ODI with knee injury: जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के कारण रविवार 19 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। टॉस के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पुष्टि की कि वह घुटने की समस्या के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि, लंबे समय बाद भारतीय वनडे टीम में वापसी करने वाले बुमराह की चोट कितनी गंभीर है, ये स्पष्ट नहीं हो सका है। अगले वनडे वर्ल्ड की तैयारी कर रही टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है। उनके फिर से चोटिल होने की खबर बाहर आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है।
बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बयान में कहा था कि कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में फील्डिंग करते समय जसप्रीत बुमराह के बाएं घुटने में इम्पैक्ट इंजरी हो गई थी। बाएं घुटने में सूजन के कारण वह तीसरे वनडे के लिए सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे। टॉस के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी घुटने की चोट के चलते उन्हें चयन के लिए अनुपलब्ध बताया।
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले लंबे समय तक जसप्रीत बुमराह भारतीय वनडे टीम का हिस्सा नहीं थे। इस सीरीज से पहले उन्होंने अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मुकाबला 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 नवंबर 2023 को खेला था, जिसमें उन्होंने 43 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए थे। उसके बाद वह अन्य फॉर्मेट में खेले, लेकिन चोट के चलते 50 ओवर के फॉर्मेट से दूर रहे।
जसप्रीत बुमराह को लंबे समय तक वनडे फॉर्मेट से दूर रखने की वजह समझ आती है, क्योंकि भारत की नजर सबसे पहले 2024 और 2026 के टी20 वर्ल्ड कप पर थी। इन दोनों वर्ल्ड कप में बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया और भारत लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने वाला दुनिया का पहला देश बना।
लेकिन, अब उनका अहम मुकाबले से पहले वनडे टीम से चोटिल होकर बाहर होना बड़ी चिंता का विषय है। क्योंकि टीम इंडिया अब वनडे वर्ल्ड कप 2027 के प्लान पर काम कर रही है। भारतीय फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ही फिट होकर वापसी करेंगे, क्योंकि उनके बिना भारत का तेज गेंदबाजी विभाग उतना प्रभावी नहीं है।
Updated on:
19 Jul 2026 04:45 pm
Published on:
19 Jul 2026 04:26 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
