क्रिकेट

कैमरन ग्रीन ने तोड़ा मैक्सवेल का रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में सबसे तेज शतक जड़ने वालों की लिस्ट

Fastest Century in ODI For Australia: कैमरन ग्रीन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मकाय में सिर्फ 47 गेंदों में शतक जड़ दिया। उन्होंने 55 गेंदों में नाबाद 118 रनों की पारी खेली।

2 min read
Aug 24, 2025
वनडे वर्ल्डकप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक पारी के बाद ग्लेन मैक्सवेल (Photo- IANS)

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच रविवार को साउथ मैके में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में रनों का अंबार लगा दिया। ऑस्ट्रेलिया के टॉप तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कैमरन ग्रीन ने तूफानी शतक लगाते हुए ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 276 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। कैमरन ग्रीन ने 55 गेंदों में 8 छक्के और 6 चौके लगाते हुए 118 रन की पारी खेली। उन्होंने 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

ये भी पढ़ें

AUS vs SA 3rd ODI Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को रौंदा, कंगारुओं ने लिखा नया कीर्तिमान

वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से वनडे क्रिकेट का यह दूसरा सबसे तेज शतक था। इससे पहले दूसरे सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड ग्लेन मैक्सवेल के नाम था। मैक्सवेल ने 2015 में सिडनी में श्रीलंका के खिलाफ 51 गेंदों में शतक लगाया था। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से वनडे का सबसे तेज शतक ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे विश्व कप 2023 में नीदरलैंड के खिलाफ लगाया था। मैक्सवेल ने तब 40 गेंद में शतक लगाया था। ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे का चौथा सबसे तेज शतक जेम्स फॉकनर ने 2013 में भारत के खिलाफ 57 गेंद पर लगाया था।

155 रन पर ढेर हुई साउथ अफ्रीका

बात दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे मैच की करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट पर 431 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 103 गेंद पर 142, कप्तान मार्श ने 106 गेंद पर 100, कैमरन ग्रीन ने 55 गेंद पर 8 छक्के और 6 चौके लगाते हुए 118 और एलेक्स कैरी ने 37 गेंद में 7 चौके की मदद से नाबाद 50 रन बनाए। विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम महज 24.5 ओवरों में 155 रन पर सिमट गई।

टीम ने 11 के स्कोर पर एडेन मार्करम का विकेट गंवा दिया था। मार्करम महज 2 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने 8.1 ओवरों के खेल तक महज 50 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए। यहां से टोनी डी जॉर्जी ने डेवाल्ड ब्रेविस के साथ पांचवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन जॉर्जी (33) का विकेट गिरते ही एक बार फिर विकेटों का पतझड़ लग गया। ब्रेविस ने 28 गेंदों में पांच छक्कों और 2 चौकों की मदद से 49 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत के करीब नहीं ला सके।

Published on:
24 Aug 2025 06:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर