क्रिकेट

AUS vs SL: गिरते-पड़ते ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप में मिली पहली जीत, श्रीलंका को 5 विकेट से हराया

AUS vs SL: ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्पा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं जोश इंगलिश और मिचेल मार्श ने अर्धशतक लगाया। जम्पा को उनके इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

less than 1 minute read
zampa.jpg

Australia vs Srilanka world cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 14वां मुक़ाबला ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेला गया। लखनऊ के अटल विहारी बाजपई इकाना इंटरनेशनल स्टेडियममें खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया। यह ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप 2023 में पहली जीत है। वहीं 1996 की विजेता श्रीलंका की लगातार तीसरी हार।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 43.3 ओवर में 209 रन पर समेट गई। श्रीलंका के लिए कुसल परेरा और पथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी की। लेकिन उसके बाद अन्य कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। निसांका 61 रन और कुसल मेंडिस 78 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए लेग स्पिनर एडम जम्पा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस को दो-दो सफलता मिली। ग्लेन मैक्सवेल ने एक विकेट लिया।

इस आसान लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 35.2 ओवर में पांच विकेट पर इसे हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने मात्र 24 के स्कोर पर दो विकेट खोये थे। वहीं 81 के स्कोर पर तीन विकेट गिर गए थे। इस दौरान मिचेल मार्श ने अर्धशतक लगाए हुए 52 रनों की पारी खेली। वहीं उसके बाद जोश इंगलिश और मार्नश लाबुशेन ने गिरते-पड़ते टीम को लक्ष्य के पार पहुंचाया।

लाबुशेन ने 60 गेंद पर 40 और जोश इंगलिश ने 59 गेंद पर 58 रन की पारी खेली। उनके अलावा डेविड वॉर्नर ने 11 रन बनाए और स्टीव स्मिथ खाता भी नहीं खोल पाये। ग्लेन मैक्सवेल 31 और मार्कस स्टोइनिस 20 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने तीन विकेट लिए। दुनिथ वेलालगे को एक सफलता मिली।

Published on:
16 Oct 2023 10:03 pm
Also Read
View All
IND W vs SA W: मारिजैन कप्प ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से टीम इंडिया को किया परेशान, दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट से जीता मैच

IND W vs SA W: मारिजैन कप्प और शबनीम इस्माइल की जोरदार गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 158 रन पर रोका

WI vs SL, Women’s T20 World Cup: लोस्कोरिंग मुक़ाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, अंक तालिका में लगाई छलांग

‘मैंने जो प्लान किया था’, मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने पर वैभव सूर्यवंशी के बयान ने जीता दिल

SL-A vs IND-A: इंडिया-ए ने जीती ट्राई सीरीज, फ़ाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रनों से हराया, वैभव सूर्यवंशी रहे मैच के हीरो