क्रिकेट

भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी किया वनडे टीम का ऐलान, इन तीन दिग्गजों की हुई वापसी

Australia Team Squad for ODI Series : भारत के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने भी वनडे टीम का ऐलान कर दिया है। पैट कमिंस के नेतृत्व में 16 सदस्यीय टीम में कुछ दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी हो रही है। इसमें ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन और मिचेल मार्श के नाम शामिल हैं।
2 min read
• •
Updated: 23 Feb 2023, 10:00 AM IST
australia-squad-announced-for-india-odi-series-glenn-maxwell-mitchell-marsh-jhye-richardson_1.jpg
भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी किया वनडे टीम का ऐलान, इन तीन दिग्गजों की हुई वापसी।

Australia Team Squad for ODI Series : ऑस्ट्रेलियाई टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद भारत के खिलाफ तीन वनडे मैचों की श्रृंखला खेलेगी। वनडे सीरीज के लिए भारत के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने भी टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया टीम पैट कमिंस की कप्तानी में ही वनडे सीरीज खेलने उतरेगी। 16 सदस्यीय टीम में कुछ दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी हो रही है। इसमें ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन और मिचेल मार्श के नाम शामिल हैं। वहीं, चोट के चलते स्वदेश लौटे जोश हेजलवुड को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल नहीं किया गया है। जबकि डेविड वॉर्नर वनडे सीरीज खेलने के लिए वापस लौटेंगे।


आस्ट्रेलिया क्रिकेट के चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा कि जोश के लिए इस सीरीज का हिस्सा बनना अच्छा रहता। हमने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी एक बहुत महत्वपूर्ण श्रृंखला से पहले रूढ़िवादी दृष्टिकोण अपनाया है। जोश उसका अभिन्न हिस्सा होंगे। उन्होंने आगे कहा कि एरोन फिंच के संन्यास लेने के बाद पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम की भी कमान सौंपी गई। बतौर कप्तान यह कमिंस की दूसरी वनडे सीरीज होगी।

वनडे सीरीज में होगी कड़ी टक्कर

वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई चयन समिति ने काफी मजबूत स्क्वाड चुनी है। ऐसे में वनडे सीरीज शायद ही टेस्ट की तरह एकतरफा हो। मैक्सवेल-मार्श के अलावा कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क और मार्कस स्टोइनिस जैसे स्टार खिलाड़ी भी टीम में शामिल हैं। वहीं, डेविड वॉर्नर ने भी वनडे टीम में वापसी की है। वॉर्नर दिल्ली टेस्ट में चोटिल होने के कारण टेस्ट से बाहर हो गए थे।

यह भी पढ़े - आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया का जलवा, जडेजा समेत 3 खिलाड़ी टॉप-10 में


वनडे सीरीज के लिए घोषित ऑस्ट्रेलियाई टीम

पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, सीन एबॉट, एलेक्स केरी, कैमरून ग्रीन, एश्टन एगर, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस और एडम जैम्पा।

यह भी पढ़े - टीम इंडिया ही बनेगी विश्व विजेता, वनडे वर्ल्ड कप को लेकर इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी

Published on:
Also Read
View All
‘वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं देना तो घरेलू क्रिकेट खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की दो टूक

IND vs NZ 5th T20I Playing 11: आखिरी T20I में बड़े फेरबदल के साथ उतरेगा भारत! वैभव सूर्यवंशी समेत इन 2 की हो सकती है वापसी

Hong Kong Sixes में भारतीय टीम का बुरा हाल, बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 3 रनों से हराया, अब 11वें-12वें स्‍थानों के लिए बांग्‍लादेश से होगी भिड़ंत

प्रसिद्ध कृष्‍णा के बाहर होने के बाद BCCI ने टीम इंडिया में किया बड़ा फेरबदल, आकिब नबी अब पांचों ODI के लिए टीम से जुड़े

Hong Kong Sixes 2026: टीम इंडिया को हराकर यूएई ने किया बड़ा उलटफेर, एक झटके में भारत-पाकिस्तान दोनों को किया बाहर