क्रिकेट

कोरोना के कारण ऑस्ट्रेलिया का द. अफ्रीका का दौरा स्थगित

-ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इस महीने के आखिर में दक्षिण अफ्रीका का दौरान करना था।-क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के अंतरिम मुख्य कार्यकारी निक हॉकले ने कहा, दक्षिण अफ्रीका कोविड-19 वायरस के नए वैरिएंट के दूसरे दौर से गुजर रहा है।-पहले, इंग्लैंड ने भी दक्षिण अफ्रीका का और ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश का अपना दौरा रद्द कर दिया था।  
less than 1 minute read
Feb 02, 2021
australia.jpg

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने कोरोनावायरस महामारी चिंताओं को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका का अपना अगला दौरा स्थगित कर दिया है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इस महीने के आखिर में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना था लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के अंतरिम मुख्य कार्यकारी निक हॉकले ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका का दौरा जोखिम भरा है और उन्हें यह अस्वीकार्य है।

विशेषज्ञों से विचार-विमर्श के बाद दौरा किया स्थगित
दक्षिण अफ्रीका कोविड-19 वायरस के नए वैरिएंट के दूसरे दौर से गुजर रहा है। हॉकले ने कहा, चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ व्यापक विचार विमर्श के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि इस समय ऑस्ट्रेलिया का दक्षिण अफ्रीका दौरा हमारे खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और समुदाय के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षा जोखिम की दृष्टि से अस्वीकार्य है।

पहले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया भी कर चुका दौरा रद्द
इससे पहले, इंग्लैंड ने भी दक्षिण अफ्रीका का अपना दौरा रद्द कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले बांग्लादेश का अपना दौरा रद्द कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया का दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश दौरे के लिए नई तारीखों की अब तक घोषणा नहीं की गई है।

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ जीतनी होगी टेस्ट सीरीज
आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए भारत को अब शुक्रवार से इंग्लैंड के साथ होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से जीतने की जरूरत है।

Published on:
02 Feb 2021 11:12 pm
Also Read
View All
कुलदीप यादव को बार-बार भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर पूर्व दिग्गज ने चेताया, बताया श्रीलंका में खिलाना क्यों जरूरी?

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान