17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sanju Samson milestone: अफगानिस्तान के खिलाफ संजू सैमसन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, T20 क्रिकेट में पूरे किए 9000 रन

Sanju Samson ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने 9000 रन पूरे किए।
less than 1 minute read
Google source verification
Sanju Samson latest

भारतीय विकेटसंजू सैमसन (Photo Credit - IANS)

IND vs AFG, 3rd T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस सीरीज में एक बार फिर संजू सैमसन को टीम में जगह दी गई और उन्होंने इस मौके को जाया नहीं जाने दिया। संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस दौरान 9000 रन पूरे किए। उन्होंने यह उपलब्धि भारतीय पारी के 5वें ओवर की तीसरी गेंद पर हासिल की।

संजू सैमसन ने लगाया अर्धशतक

भारतीय विकेट-कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 35 गेंद में 2 चौके और 4 छक्के संग 50 रन बनाए। यह संजू सैमसन की लगातार दूसरी फिफ्टी है। संजू सैमसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में 12.4वें ओवर में सिंगल लेकर फिफ्टी पूरी की। उन्हें अजमतुल्लाह उमरजई ने 13.1वें ओवर में आउट किया।

वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिला मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में एक बार फिर संजू सैमसन को मौका मिला। मुकाबले से पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि आखिरी मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जा सकता है, लेकिन टीम प्रबंधन ने टॉस के बाद सभी तरह की आशंकाओं को खारिज कर दिया। संजू सैमसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में 10 रन बनाए थे, जबकि दूसरे मुकाबले में उन्होंने 57 रन की पारी खेली थी।

खबर अपडेट हो रही है