
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। धोनी ने 2019 विश्व कप ( 2019 World Cup ) के सेमीफाइनल के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है, लेकिन इसके बावजूद भी क्रिकेट के कई दिग्गज और महान खिलाड़ी धोनी को आज भी बेहतरीन फिनिशर मानते हैं। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ( Justin Langer ) का कहना है कि टीम इंडिया को धोनी जैसे फिनिशर की तलाश है, जो मैच फिनिश करने में मास्टर हैं।
क्या कहा जस्टिन लैंगर ने?
जस्टिन लैंगर ने कहा है, "हम भाग्यशाली रहे हैं कि अतीत में हमारे पास माइक हसी या माइकल बेवन जैसे खिलाड़ी रहे हैं जो फिनिशर के बेहतरीन मास्टर थे। एमएस धोनी भी शानदार फिनिशर मास्टर हैं। जोस बटलर ने इंग्लैंड के लिए शानदार काम किया है।"
ऑस्ट्रेलिया का दक्षिण अफ्रीका में हुआ क्लीन स्वीप
जस्टिन लैंगर ने धोनी को लेकर ये बातें दक्षिण अफ्रीका से रवाना होने से पहले कहीं। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेली है, जिसमें कंगारू टीम को 0-3 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। आस्ट्रेलियाई टीम अब न्यूजीलैंड के साथ अपनी अगली वनडे सीरीज खेलेगी।
8 महीने बाद क्रिकेट खेलेंगे धोनी
आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी करीब 8 महीने के बाद क्रिकेट के मैदान पर नजर आने वाले हैं। धोनी 29 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से ही खेलते हुए नजर आएंगे। इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए धोनी को जरूर आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।