क्रिकेट

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अगले महीने कोर्ट में होंगे पेश

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनान वाले विदेशी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को सिडनी के मालाबार रोड पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अपना आखिरी आईपीएल मुकाबला खेला था।

2 min read
Apr 07, 2026
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वार्नर (Photo - IANS)

David Warner Arrest in Sydney: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज डेविड वॉर्नर को सिडनी के मारूब्रा में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अगले महीने कोर्ट में पेश होंगे। 5 अप्रैल को सिडनी की मारूब्रा पुलिस लोगों को मालाबार रोड पर रोककर ब्रेथ टेस्ट कर रही थी। इसी दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर भी कहीं से आ रहे थे। रविवार को करीब शाम 5 बजे वॉर्नर को पुलिस ने रोका और फिर उनका ब्रेथ टेस्ट किया। इस दौरान दौरान पूर्व टेस्ट ओपनर के शरीर में शराब की मात्रा कानूनी सीमा से दोगुनी पाई गई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर मारूब्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी की आज होगी अग्नि परीक्षा! दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज से होगा सामना

पुलिस ने जारी किया बयान

पुलिस ने एक बयान में कहा है कि रविवार, यानी 5 अप्रैल 2026 को शाम 5:30 बजे के करीब पुलिस की टीम मालाबार रोड पर गाड़ियों को रोककर रैंडम टेस्टिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने एक कार को टेस्टिंग साइट से पहले ही रुकते हुए और पार्क होते हुए देखा। जब पुलिस को शक हुआ तो कुछ पुलिस अधिकारी उस गाड़ी के पास गए, जहां देखा कि उस कार में डेविड वार्नर मौजूद थे। जब उनका टेस्ट किया गया तो वह पॉजिटिव निकला। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

उनके शरीर में दूसरा टेस्ट भी किया गया, जिसमें शराब की मात्रा 0.104 पाई गई। इसके बाद वार्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में कोर्ट में पेश होने का नोटिस दिया गया है। उन्हें गुरुवार, यानी 7 मई 2026 को डाउनिंग सेंटर लोकल कोर्ट में पेश होना है। आपको बता दें कि डेविड वार्नर ने साल 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि, इसके बाद से वह लीग टूर्नामेंट में लगातार खेलते रहे। उन्होंने आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन किया है और सनराइजर्स हैदराबाद को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया है।

वॉर्नर का क्रिकेट करियर

आपको बता दें कि डेविड वार्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 112 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने साल 2011 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ब्रिस्बेन के गाबा में डेब्यू किया था और पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी में अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला खेला। टी20 में उन्होंने 2009 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया था। वहीं, उन्होंने अपना आखिरी टी20 मुकाबला भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला।

इसके अलावा, 2009 में ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेविड वार्नर ने अपना वनडे डेब्यू किया था और भारत के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपना आखिरी मैच खेला था, जहां टीम इंडिया को वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। उनके नाम टेस्ट में 8,786, वनडे में 6,932 और टी20 में 3277 रन दर्ज हैं। वॉर्नर के नाम आईपीएल में 6,565 रन बनाए हैं।

Updated on:
07 Apr 2026 04:40 pm
Published on:
07 Apr 2026 04:17 pm
Also Read
View All