क्रिकेट

Virat Kohli के खराब फॉर्म पर बोले Ricky Ponting, खुद को दे रहे झांसा

रिकी पोंटिंग ने कहा कि वह एक शानदार बल्लेबाज है, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में उनका फॉर्म में नहीं रहना उनपर एक सवाल खड़ा कर गया है, जिस कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है।

2 min read
विराट कोहली लंबे समय से खारब फॉर्म से जूझ रहे हैं।

Ricky Ponting on Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली लंबे समय से खारब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उनको लेकर कई दीगगक खिलाड़ी तरह-तरह की बात कह चुके हैं। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी उनके प्रदर्शन को लेकर बयान दिया है। पोंटिंग का मानना है कि कोहली खुद को झांसा दे रहे हैं और उन्हें अपनी बल्लेबाजी की समस्या का समाधान खुद खोजना होगा।

रिकी पोंटिंग ने कहा कि वह एक शानदार बल्लेबाज है, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में उनका फॉर्म में नहीं रहना उनपर एक सवाल खड़ा कर गया है, जिस कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। पोटिंग ने आगे कहा, ‘आईपीएल में पूर्व कप्तान अपने फॉर्म में नहीं दिख रहे थे। इस सीजन में उनका फॉर्म में नहीं रहना उनपर सवाल खड़ा कर गया है, जहां उन्हें कई दिग्गज की आलोचना का सामना करना पड़ा है।‘

पोंटिंग ने कहा, मुझे यकीन है कि बल्लेबाजी के विशेषज्ञ होने के नाते वे अपनी बल्लेबाजी पर काम करेंगे और जल्द ही क्रिकेट में वापसी करेंगे।

पोंटिंग ने कहा, 'हर प्लेयर के करियर में एक बार इस तरह की चीजें (खराब फॉर्म) जरूर आती हैं। विराट पिछले 10 या 12 सालों से क्रिकेट खेल रहे और उन्होंने इतना बुरा दौर पहले कभी नहीं देखा, लेकिन आईपीएल में उन्हें देखकर हर तरफ यही बातें होने लगी कि कोहली थके हुए हैं। मुझे लगता है कि कोहली को इस पर सोचना चाहिए और सुधार के लिए कोई रास्ता निकालना चाहिए। चाहे वह टेक्निकल हो या मानसिक। '

पोंटिंग ने कहा, 'एक बात है, जो मैं अपने अनुभव के आधार पर जानता हूं कि बतौर खिलाड़ी अक्सर आप खुद को यह सोचकर झांसा देते हो कि आप थके हुए नहीं हो। यहां आप मानते हो कि शारीरिक रूप से या मानसिक रूप से थके हुए नहीं हो। इस तरह आप हमेशा खुद को ट्रेनिंग और मैच के लिए तैयार रखने का रास्ता खोजते हो। इस तरह आप कुछ दिनों बाद खुद को बहुत थका हुआ पाते हो। मुझे लगता है कि कोहली के साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है। हालांकि उनके साथ यह ज्यादा दिन नहीं रहेगा।

इसके अलावा दिनेश कार्तिक ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार प्रदर्शन दिखाया, जिसमें उन्होंने क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों को प्रभावित किया और भारतीय टीम में वापसी करने में मदद मिली।

पोंटिंग ने महसूस किया कि विकेटकीपर-बल्लेबाज ने आईपीएल में डेथ ओवरों में शानदार पारी खेली, जहां टीम को मैच जीतने में मदद मिली।

कार्तिक ने आईपीएल 2022 सीजन में 183 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए। 37 वर्षीय खिलाड़ी को भारत के टी20 विश्व कप टीम में शामिल करने के लिए कहा गया था, जहां उन्होंने शामिल होने के लिए हामी भर दी है।

Published on:
11 Jun 2022 09:36 am
Also Read
View All
IPL 2026: हीरो से जीरो हुआ दिल्ली का यह विस्फोटक बल्लेबाज, पहले 2 मैच में बनाए 160 रन, बाद की 5 पारियों में मात्र 49 रन

बाथरूम में कैमरा लगाकर बना रहे थे महिला डॉक्टरों की अश्लील Video, खेल जगत में मचा हड़कंप, दो श्रीलंकाई क्रिकेटर गिरफ्तार

पाटीदार आउट थे या अंपायर से हुई बड़ी चूक? जेसन होल्डर के उस विवादित कैच का पूरा सच, जिसे देख भड़क गए विराट कोहली!

Riyan Parag Vaping Case: BCCI के बाद अब RR भी लेगा रियान पराग पर एक्शन? कप्तान की हरकत पर कुमार संगकारा हुए नज़र, दिया यह बयान

RR vs DC playing 11: मिचेल स्टार्क की वापसी पक्की, क्या वैभव सूर्यवंशी पर पड़ेंगे भारी? देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11