
Kapil dev comment on umran malik
Kapil dev comment on umran malik: गौरतलब है कि उमरान मलिक ने आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन किया, जिसके चलते उन्हें राष्ट्रीय टीम में पांच मैचों की T20 सीरीज जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ होनी है, उस टीम में जगह दी गई। लेकिन अब भारत के पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान और दिग्गज ऑल राउंडर कपिल देव ने उमरान मलिक (Kapil Dev on Umran Malik) को लेकर काफी कुछ कहा है। कपिल देव ने उमरान के बारे में कहा 'वह काफी तेज गेंद फेंकता है और विकेट भी चटकाता है। हमने ऐसे खिलाड़ियों को भी देखा जो तेज गेंद तो फेंक देते हैं लेकिन विकेट हासिल नहीं कर पाते, पर उमरान यह दोनों आसानी से करते हैं। शायद इसी वजह से उन्हें इतना जल्दी नेशनल टीम में खेलने के लिए मौका मिला'
उमरान मालिक जैसे आते हैं और गायब हो जाते हैं - कपिल देव
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने उमरान वाले को भारतीय टीम का फ्यूचर बताया है। तो वहीं दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर भी उमरान मलिक में विश्वास रखते हैं और उनका मानना है कि भविष्य में वह भारत के एक ऐसे गेंदबाज बनेंगे जिन्हें खेलना आसान नहीं होगा। लेकिन कपिल देव की राय इन दोनों दिग्गजों से अलग है।
कपिल देव ने इस नए रफ्तार के सौदागर पर बात करते हुए कहा 'कई खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो शुरुआत में काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं लेकिन बाद में वह कहीं गायब हो जाते हैं।' उमरान को अपनी इकोनॉमी ठीक करने की जरूरत है। अगर वह 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं तो उन्हें अपनी औसत इकोनामी 6 या 7 के आसपास लाने की जरूरत है।
IPL 2022 में शानदार रहा है Umran Malik के लिए -
गौरतलब है कि आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन करने के चलते उफरान मलिक को राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की T20 सीरीज के लिए वह भारत दल में शामिल हैं। आईपीएल 2022 में उमरान मलिक के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 14 मैच खेलते हुए 20.18 की औसत से 22 विकेट चटकाए थे, जबकि 25 रन देकर पांच विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इस सीजन आईपीएल 2022 में उमरान मलिक की इकोनामी 9.03 की रही थी।
ये भी पढ़ें - IND vs SA 1st T20: Shreyas Iyer की वो गलती, जिससे भारत हार गया मैच
Updated on:
10 Jun 2022 07:10 pm
Published on:
10 Jun 2022 06:59 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
