क्रिकेट

पाक ऑलराउंडर अजहर ने सानिया के पति शोएब को बताया ‘साइलेंट किलर’, शोएब को बताया सबसे बड़ा एक्टर

अजहर महमूद और अब्दुल रज्जाक ने हाल ही एक शो में शिरकत की। इस दौरान रमीज राजा ने उनसे कई सवाल किए। एक सवाल का जवाब देते हुए अजहर ने सानिया के पति शोएब को 'साइलेंट किलन' बताया।

2 min read
Jul 10, 2021

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अजहर महमूद (Azhar Mehmood) और तेज गेंदबाज अब्दुल रज्जाक (Abdul Razzaq) दोनों हाल ही एक शो में उपस्थित हुए। यह शो सवाल-जवाब पर आधारित था। शो में पाकिस्तानी एंकर जैनब अब्बास (Zainab Abbas) और रमीज राजा (Ramiz Raja) ने अजहर और रज्जाक से कई सवाल किए। इस दौरान रमीज राजा ने अजहर महमूद से सानिया मिर्जा के पति और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक का निक नेम पूछा तो अजहर ने उन्हें 'साइलेंट किलर' बताया।

शोएब को बताया सबसे बड़ा कलाकार
इस दौरान अजहर से रमीज राजा कई और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के निक नेम पूछे। जवाब देते हुए उन्होंने शोएब अख्तर को सबसे बड़ा एक्टर बताया। कामरान अकमल का नाम सुनकर अजहर थोड़ा सोच में पड़ गए और उन्होंने रज्जाक से मदद मांगी। रज्जाक ने कहा, ‘तोला।’ यह सुनकर रमीज, जैनब और खुद अजहर भी बहुत जोर-जोर से हंसने लगे। रमीज राजा ने फिर कहा, ‘इंजी।’ अजहर ने कहा, ‘बिग ब्रदर।’ रमीज ने पूछा, ‘…और वसीम अकरम।’ अजहर ने कहा, ‘गुरु।’

'कप्तानी का ऑफर ठुकराना सबसे बड़ा अफसोस रहा'
शो के दौरान रमीज राजा ने अजहर से पूछा कि आपको अपने किस फैसले पर सबसे ज्यादा अफसोस है? अजहर ने जवाब देते हुए कहा,‘पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी नहीं लेकर।’ रमीज राजा ने अचरज जताते हुए पूछा, ‘सही में, यह कब हुआ था?’ अजहर महमूद ने कहा, ‘2001 में, जब मुझे कप्तानी का ऑफर मिला था।’ रमीज ने कहा आपने क्या कहकर इनकार किया तो अजहर ने जवाब दिया कि मैंने जनरल साहब से कहा कि सर मुझे क्रिकेट खेलनी है। मुझे कप्तानी का कोई शौक नहीं है। मैं सिर्फ अपनी क्रिकेट खेलना चाहता हूं। मुझे लगता है कि कप्तानी के लिए ना बोलना मेरा गलत फैसला था।’ इस बीच, अब्दुल रज्जाक ने कहा, ‘मैं इसमें कुछ जोडू़ं।’ रमीज राजा ने कहा, ‘जी बिल्कुल।’ अब्दुल रज्जाक ने कहा, ‘उन्होंने मुझसे भी कहा था। बाद में पता चला कि यह उनकी आदत थी।’

Published on:
10 Jul 2021 06:36 pm
Also Read
View All