
नई दिल्ली। बिहार की मिट्टी से निकले कई लोगों ने अलग-अलग क्षेत्रों में बड़ा नाम कमाया है। देश क्या दुनिया के किसी भी कोने में चले जाए, बिहार के लोग आपको मिल ही जाएंगे। अगर क्रिकेट की बात हो तो इसमें भी बिहार के कई लाल ने बड़ा नाम कमाया है। भारतीय क्रिकेट टीम के सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी को भी बिहार से जोड़ा जाता है। धोनी का जन्म अविभाजित बिहार की ग्रीष्मकालीन राजधानी रांची में हुई थी।
धोनी ने दिया संन्यास लेने का संकेत-
रांची की गलियों में खेलने वाला माही आज पूरी दुनिया में अपनी कामयाबी की कहानी गढ़ चुका है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से धोनी का फॉम इंटरनेशनल क्रिकेट में खराब रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ संपन्न हुए वनडे सीरीज में धोनी कोई खास कमाल नहीं कर सके। इस सीरीज के आखिरी वनडे में धोनी ने अंपायर से गेंद ले लिया था। जिसके बाद इस बात की चर्चा तेज है कि धोनी टेस्ट के बाद अब वनडे से भी संन्यास ले सकते है। यदि धोनी वनडे क्रिकेट से संन्यास लेते है तो उनकी जगह पर टीम इंडिया में बिहार के एक और लाल ईशान किशन को शामिल किया जा सकता है।
आईपीएल में मचा चुके है धमाल-
ईशान किशन आईपीएल के 11वें सीजन में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवा चुके है। मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले इस युवा बल्लेबाज ने आईपीएल -11 में कई यादगार पारियां खेली। जिसमें केकेआर के खिलाफ उनकी धमाकेदार अर्धशतकीय पारी सबसे खास रही थी। आईपीएल के बाद ईशान ने अपने प्रदर्शन को इंग्लैंड में जारी रखा है। संजू सैमसन की जगह पर इंडिया ए टीम में शामिल किए गए ईशान ने वनडे सीरीज के दौरान अच्छी बल्लेबाजी की।
अंडर 19 टीम के कप्तान-
ईशान भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम के कप्तान भी रह चुके है। अपनी कप्तानी में ईशान ने भारतीय अंडर 19 टीम को अंडर 19 विश्व कप के फाइनल तक पहुंचाया था। जहां भारत को वेस्ट इंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। बिहार को मान्यता न मिलने के कारण ईशान रणजी क्रिकेट में झारखंड की ओर से खेलते है। रणजी में उनके नाम पर झारखंड की ओर से एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।
सचिन ने ऐसे किया बर्थडे विश-
ईशान किशन आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट रहे है। उनके जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर ने उन्हें अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट करते हुए इस तरीके से बधाई दी।