क्रिकेट

NED vs PAK: नीदरलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के बाद ट्रोल हुए बाबर आज़म, देखें मजेदार वीडियो

Babar Azam Troll: पाकिस्तान टीम के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर बाबर आजम का एक इंटरव्यू वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें फैंस उनकी इंग्लिश बोलने की कला पर मजेदार कमेंट किए हैं।
2 min read
• •
Updated: 21 Aug 2022, 6:25 PM IST
Babar Azam
Babar Azam

Babar Azam Troll: सोशल मीडिया पर कब क्या हो जाए, किसी को कुछ नहीं पता होता। कुछ समय में कोई स्टार बन जाता है और कुछ ही समय में किसी भी बड़े से बड़े हस्ती को ट्रोल कर दिया जाता है। इसी कड़ी में नया नाम जुड़ गया है पाकिस्तान के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम का। बता दें कि बाबर आजम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है जिसमें वह एक मैच कॉन्फ्रेंस में इंटरव्यू देते हुए नजर आ रहे हैं। इस कॉन्फ्रेंस में बाबर आजम रुक रुक कर इंग्लिश बोलते नजर आ रहे हैं। इस पर ही क्रिकेट फैंस ने मजेदार कमेंट किए हैं। आइए आपको बताते हैं फैंस ने क्या कुछ कहा

सोशल मीडिया पर बाबर आजम का जो वीडियो शेयर किया जा रहा है। बता दें कि यह पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच का बताया जा रहा है। गौरतलब है कि इस समय पाकिस्तान की टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए नीदरलैंड दौरे पर है और दो मुकाबले जीतकर पाकिस्तान ने नीदरलैंड को सीरीज में पहले ही हरा दिया है। और आज दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। लेकिन दूसरे मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान जब मैच खत्म होने के बाद कॉन्फ्रेंस में इंटरव्यू देने आए तो उनकी इंग्लिश देखकर लोगों ने सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट किए हैं।

यह भी पढ़ें: भारत बनाम ज़िम्बाब्वे तीसरा वनडे, जानें कब और कहां देख सकते है लाइव मैच

कैसी नाम के यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा 'भाई पहले इंग्लिश की क्लास ले ले, मुझे भी नहीं आती बता देना कौन सी कोचिंग ज्वाइन करेगा।'

वही एक श्रीराग राजेश नाम के यूजर ने लिखा 'अबे इनको बस हिंदी में बोलना चाहिए था, एटलिस्ट पब्लिक में बेइज्जती तो नहीं होगी। जैसे चाइना और पाकिस्तान की होती है।

वही एक विराट कोहली नाम के यूजर ने लिखा मेरे ख्याल से वह इंग्लिश बोल सकते हैं लेकिन एक पाकिस्तानी हमेशा पाकिस्तानी ही रहता है।

देखें मजेदार वीडियो

Updated on:
21 Aug 2022, 6:25 PM IST
Published on: