3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ZIM 3rd ODI: क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देख सकते है लाइव मैच

IND vs ZIM: भारत और जिंबाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला दोनों टीमों के बीच आज खेला जाएगा। इस खबर में जानिए कि आप इस मैच को कब और कहां भारत में लाइव देख सकते हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 22 Aug 2022, 9:51 AM IST

kl_ja.png

IND vs ZIM 3rd ODI

IND vs ZIM 3rd ODI: भारतीय टीम इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिंबाब्वे के दौरे पर है। वनडे सीरीज का आज तीसरा मुकाबला दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा। यह मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेला जाएगा, बता दें कि भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर 12:45 पर शुरू होगा। तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से बढ़त बना चुकी है। 18 अगस्त को हुए पहले वनडे मुकाबले को भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में 10 विकेट से जीता था, तो वहीं भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले को 5 विकेट से जीता और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। आइए अब आपको बताते हैं कि आप तीसरे वनडे मैच को कब और कहां लाइव देख सकते हैं

यहां देख सकतें है लाइव

भारत के जिंबाब्वे दौरे का ब्रॉडकास्ट अधिकार भारत में सोनी नेटवर्क के पास है। भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच तीसरे वनडे मैच का आनंद आप सोनी नेटवर्क (Sony Ten-3) पर ले सकते हैं। इसके अलावा सोनी लिव एप पर भी, आप इन तीनों मुकाबलों का लाइव प्रसारण देख पाएंगे। इसके लिए आपके पास सब्सक्रिप्शन होने की आवश्यकता होगी। साथ ही डीडी फ्री डिश के चैनल डीडी स्पोर्ट्स पर भी इस मैच का फ्री में आनंद ले पाएंगे।

यह भी पढ़ें: सुरेश रैना के कोच की हालत नाजुक, क्रिकेटर ने की भावुक अपील

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम:

केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुडा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन, संजू सैमसन, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर