31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुरेश रैना के कोच की हालत नाजुक, क्रिकेटर ने की भावुक अपील

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना के बचपन के कोच सतपाल कृष्णन की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। इस दौरान इस क्रिकेटर ने ना सिर्फ उनकी मदद की बल्कि अपील के लिए लोगों से गुहार लगाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 21 Aug 2022, 9:35 PM IST

Suresh Raina

Suresh Raina

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर और दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना के बचपन के कोच सतपाल कृष्णन की हालत इस समय बहुत नाजुक है। एनडीटीवी की एक खबर के मुताबिक रैना के कोच सतपाल की हालात इस समय बहुत गंभीर बताई जा रही है। और वह जालंधर के एक अस्पताल में अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार वह वेंटिलेटर पर हैं और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। इसके लिए डॉक्टर द्वारा सतपाल को काफी ज्यादा इंजेक्शन देने पड़ रहे है। जिनकी कीमत बहुत ज्यादा है, इस वजह से परिवार का यह खर्च उठाने में असमर्थ है। लेकिन अब इस घड़ी में सुरेश रैना ने अपने गुरु को गुरु दक्षिणा देते हुए उन्हें आर्थिक मदद की है और क्रिकेट फैंस से भी अपील की है

गौरतलब है कि सतपाल कृष्णन का जिक्र सुरेश रैना ने अपनी आत्मकथा बिलीव में भी किया है। उन्होंने अपनी आत्मकथा में बताया था कि कैसे बचपन में उन्हें क्रिकेट के बारीक गुर सिखाने में सतपाल की क्या भूमिका रही थी। आपको बता देंगे सुरेश रैना ने अपने स्कूली दिनों में उत्तर प्रदेश के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट कॉलेज में दाखिला लिया था। वहां उन्होंने कक्षा 9 से 12वीं तक की पढ़ाई की, इस दौरान कोच सतपाल ने रैना को उनको बुनियादी खेल मजबूत करना सिखाया था।

यह भी पढ़ें: भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरे वनडे मैच में बने ये खास रिकॉर्ड

अब इस दुख की घड़ी में सुरेश रैना पीछे नहीं हटे हैं और अपने कोच की आर्थिक मदद करने के लिए आगे आए हैं। सतपाल कृष्णन के बेटे जितेन के अनुसार 'पापा की हालत बहुत नाजुक है। हम सभी उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। अगले 48 घंटे काफी ज्यादा नाजुक हैं, रैना ने संकट की घड़ी में जो परिवार के लिए किया है। हम उनके तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।'

यह भी पढ़ें: मुंबई की गलियों में काले हेलमेट अनुष्का संग घूमते दिखे विराट

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने भारतीय टीम के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं। साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू करने के बाद, सुरेश रैना ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ साल 2018 में खेला। भारत के लिए वह 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 T20 मुकाबला खेल चुके हैं। साथ ही बता दें कि वह भारत की तरफ से क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे।