31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई की गलियों में काले हेलमेट अनुष्का संग घूमते दिखे विराट कोहली, देखें फोटोज

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली मुंबई की सड़कों पर खुलेआम स्कूटर से घूमते हुए दिखाई दिए। इस दौरान उनकी पत्नी और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा की काले हेलमेट संग फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 20 Aug 2022, 8:57 PM IST

Virat Kohli

Virat Kohli

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एशिया कप 2022 से पहले इन दिनों मुंबई में अपने घर परिवार संग समय बिता रहे हैं। आज सोशल मीडिया पर विराट कोहली और उनकी पत्नी और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा के साथ एक काले रंग के हेलमेट पहने हुए फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि विराट और अनुष्का मुंबई की गलियों पर स्कूटर से घूमने निकले हैं। इस राइड के लिए दोनों ने अपनी लग्जरी कार के बजाय एक स्कूटर को चुना। दोनों मुंबई के मानसून का मजा लेने के लिए सड़कों पर उतर गए और दोनों इस राइट का इंजॉय करते हुए दिखे। फोटो में अनुष्का विराट कोहली को कसकर पकड़े हुए ही नजर आ रही हैं

बता दें कि फैंस द्वारा सोशल मीडिया पर यह फ़ोटो काफी ज्यादा शेयर की जा रही है। विराट कोहली अब क्रिकेट फैंस को एशिया कप 2022 में ही खेलने देखने को मिलेंगे। जब भारत का सामना 28 अगस्त को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। इंग्लैंड के खिलाफ हुई द्विपक्षीय सीरीज के बाद भारतीय बल्लेबाज को बीसीसीआई द्वारा आराम दिया गया है और अब वह एशिया कप में खेलते हुए दिखेंगे।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट को अलविदा कहेंगी झूलन गोस्वामी

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से विराट कोहली का बल्ला खामोश रहा है। हालांकि वह रन तो बना रहे हैं लेकिन क्रिकेट फैंस को उनके बल्ले से एक शतक का इंतजार है। साल 2019 में लगाए गए बांग्लादेश के खिलाफ शतक के बाद अभी तक विराट कोहली ने एक भी अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं लगाया है। उन्हें क्रिकेट में शतक लगाए हुए एक हजार से ज्यादा दिन बीत चुके हैं और अब फैंस एशिया कप में विराट कोहली से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 3 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने Asia Cup में बनाए सबसे ज्यादा